Blog

…..और देखती रही सिविल लाइन पुलिस….. पुलिस की आंखों से काजल चुराकर उनके सामने ही कांग्रेसियों ने कर दिया ED का पुतला दहन….आक्रोशित कांग्रेसियों ने पुतले को चिरफाड़कर लात भी मारा…..पुलिस की तमाम कोशिश रही नाकाम

सिविल लाइन पुलिस की आंखों के सामने हुआ पुतला दहन

इधर कांग्रेसी जमकर नारेबाजी करते रहे उधर पुतला दहन कर दिया गया

पुतले को जलाकर चीथड़े तो कर दिए और लातों से भी मारा गया

गिने चुने कांग्रेसी रहे मौजूद,दिग्गज नेता गायब रहे

KKC बिग ब्रेकिंग बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने आज नेहरू चौक में प्रवर्तन निदेशालय ( ई डी ) और केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया । शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ,ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अपनी विफलता और भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए लगातार केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।

प्रजातन्त्र को खत्म करने के लिए विपक्ष के नेताओ पर ईडी की कार्यवाही हो रही है,कांग्रेस पार्टी को बदनाम करने की नीयत से राजीव भवन रायपुर में ईडी अधिकारियों को भेजना , प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदु से 8 घण्टे पूछताछ करना, घोर आपत्ति जनक है, ईडी के इस कार्यवाही को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गम्भीरता से लिया है और इसके विरोध में कांग्रेस कमेटी ने नेहरू चौक बिलासपुर में पुतला दहन किया।


इस अवसर पर कांग्रेसियों ने एक किनारे में हल्ला किया और जमकर नारेबाजी वही दूसरी तरफ कांग्रेसी पुतला लेकर आए और चुपके से जला दिए। जिसके कारण पुलिस देखती रह गई।पुतला दहन करते समय पुतले को खींचातानी करके चिर फाड़ कर दिया गया उसके बाद भी कांग्रेसियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने पुतले को लात से मारकर गुस्सा शांत किया।इस बीच पुलिस ने पानी को बोतल से जलते पुतले को बुझाने की कोशिश की लेकिन पुलिस असफल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *