Blog
बलात्कार का फरार आरोपी रायगढ़ से गिरफ्तार

बिलासपुर। प्रार्थिया सिरगिट्टी थाना में रिपेार्ट दर्ज करायी की धर्नुजय यादव नाम का लडका प शादी करने झांसा देकर प्रार्थिया के साथ दैहिक शोषण करता रहा। इसके बाद अचानक अपना मोबाईल बंद करके बिलासपुर से फरार हो गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर
खोजबीन शुरू की।
इस दौरान थाना प्रभारी रजनीश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि फरार आरोपी रायगढ़ में छिपा हुआ है।पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी के रायगढ स्थित ठिकाने ने दबिश दी।पुलिस को पता चला की आरोपी अपना नाम बदलकर रह रहा था । सिरगिटटी पुलिस ने बलात्कार के आरोपी धर्नुजय यादव को पकड़कर बिलासपुर लाई।उसके बाद उसे न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट में पेश किया गया है।