अवैध निर्माण के खिलाफ संगठनों का प्रदर्शन
कार्रवाई न होने पर किया हनुमान चालीसा का पाठ
प्रशासन पर लगाया कार्रवाई न करने का आरोप
बिलासपुर. मस्तूरी तहसील के ग्राम पाली में नदी किनारे एक समुदाय विशेष द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण के खिलाफ कुछ संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इस मामले में अवैध निर्माण रोकने के लिए एसडीएम और तहसीलदार मस्तूरी को आवेदन दिया था। प्रशासन ने जब कोई कार्रवाई नहीं की तो संगठनों ने मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ कर विरोध किया।
संगठनों का आरोप है कि प्रशासन अवैध निर्माण को लेकर गंभीर नहीं है, शायद यही कारण है की शिकायत के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। एक तरफ शासन व प्रशासन अवैध निर्माण को रोकने के लिए बड़े बड़े दावे कर लोगो से अपील करती है कि बेजा कब्जा या अवैध निर्माण की शिकायत करें। दूसरी ओर शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही कार्रवाई नहीं की, तो वे सड़क पर उतर कर उग्र आंदोलन करेंगे।
बाक्स–
हनुमान चालीसा के पाठ
प्रशासनिक कार्रवाई न होने से नाराज संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मस्तूरी के पाली गांव जहां पर अवैध निर्माण किया जा रहा है वहां पहुंचे और उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अवैध निर्माण को तत्काल रोकने की मांग करते हुए हनुमान चालिसा का पाठ कर अपने विरोध का प्रदर्शन किया।