तेंदू पत्ता व वनोपज संग्रहन कार्य का बहिष्कार करेंगे कर्मचारी

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने तेंदू पत्ता व वनोपज संग्रहन कार्यों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। शासन द्वारा वन विभाग के वनपाल के प्रमोशन पर कई प्रकार के नियम थोप दिए गए हैं। जिससे प्रमोशन होने पर कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। बिलासपुर संभागीय सचिव सूरज कुमार मिश्रा ने बताया कि कर्मचारियों को तेंदू पत्ता के 190 उप वन क्षेत्रपाल के पदों पर वनपाल को प्रमोशन के आधार पर नियुक्त किया जाता रहा है। वर्ष 2024 में संघ द्वारा उक्त 180 पदों पर सविदा नियुक्ति करने का विज्ञापन जारी किया गया। इसकी बाद भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई थी, जिसका वन कर्मचारी संघ ने हड़ताल कर विरोध किया। तब तेंदू पत्ता लघु वनोपज संघ द्वारा उक्त 180 पदों को दो भागों में बांटते हुए 90 पदों पर प्रमोशन देने व 90 पदों पर सविंदा नियुक्त करने का समझौता हुआ था। इससे कर्मचारी भी संतुष्ट थे। दिसंबर में तेंदू पत्ता संघ द्वारा 90 पदों पर रायपुर से सविंदा नियुक्ति कर दिया गया। छत्तीसगढ़ शासन, जिला लघु वनोपज संघ द्वारा बन विभाग के बनपाल के प्रमोशन पर कई प्रकार के नियमों को लागू कर दिया गया। इसके कारण प्रमोशन होने पर कर्मचारियों को कोई लाभ नहीं मिलेगा। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने विरोध करते हुए तेंदू पत्ता, लघु वनोपज सहकारी बनोपेज संघ के कार्यों को नहीं करने का निर्णय लिया है।