जय व्यापार पैनल के प्रदेश अध्यक्ष प्रत्याशी अमर परवानी ने बिलासपुर एवं चकरभाठा के व्यापारियों से मुलाकात कर किया संवाद, व्यापारियों ने दिया जय व्यापार पैनल को भरपूर समर्थन

बिलासपुर। चकरभाठा स्थित संत कवर राम धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज से जुड़े प्रतिनिधियों ने चकरभाठा के व्यापारियों से मुलाकात की।
बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान पर चर्चा की गई। चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों की जानकारी भी व्यापारियों को दी गई। बैठक में यह भी बताया गया कि चकरभाठा में अब 70 सदस्य जुड़ चुके हैं, जिससे यहां व्यापारिक गतिविधियां और सशक्त हो रही हैं।

इस अवसर पर व्यापारियों को आश्वासन दिया गया कि आगामी चुनावों के बाद चकरभाठा में एक नई इकाई का गठन किया जाएगा, जिससे व्यापारियों को और अधिक समर्थन और सहयोग मिल सकेगा।
बैठक में प्रमुख रूप से रायपुर से पहुंचे बिलासपुर प्रभारी राकेश ओछवानी, दिलीप असरानी , बिलासपुर कैट अध्यक्ष किशोर पंजवानी, पार्षद विजय वर्मा सहित चकरभाठा के सभी व्यापारिक साथी उपस्थित रहे।
इसके बाद अमर परवानी का अपने साथियों सहित संत साई लालदास दरबार में जाकर साई का आशीर्वाद लेना दर्शाता है कि वे आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मकता को अपने कार्यों में महत्व देते हैं।
साईं जी से आशीर्वाद लेने के पश्चात अमर परवानी का आगमन बिलासपुर मर्चेंट्स एसोसिएशन भवन, व्यापार विहार में हुआ जहां उनके साथ व्यापारिक और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम में राजेंद्र जग्गी , शंकर बजाज, राकेश ओछवानी , दिलीप असरानी , जितेंद्र गांधी , नवदीप सिंह अरोरा , अनिल वाधवानी , संजय मित्तल , विनोद मेघानी , किशोर पंजवानी एवं राजू सलूजा जैसे सम्माननीय व्यक्तियों ने मंच साझा किया।
इस विशेष आयोजन में चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अमर पारवानी ने चैंबर की पिछले चार वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए यह आश्वासन दिया कि संगठन हमेशा व्यापारियों के हित में कार्य करता आया है और भविष्य में भी करता रहेगा।
इस अवसर पर कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र गांधी ने अमर पारवानी के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें “हमर भैया, अमर भैया” कहकर संबोधित किया। वहीं, राजेन्द्र जग्गी ने भी चैंबर के योगदान पर चर्चा करते हुए बताया कि आज शासन और प्रशासन भी इंडस्ट्रियल पॉलिसी, जीएसटी जैसी महत्वपूर्ण नीतियों के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की सलाह लेता है। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी से लेकर अब तक चैंबर ने व्यापारिक हितों में अभूतपूर्व कार्य किया है।
नवदीप सिंह अरोरा ने अमर पारवानी को “वन मैन आर्मी” कहते हुए उनकी संगठन क्षमता की सराहना की। वहीं, शंकर बजाज ने उन्हें “बेस्ट लीडर” करार दिया। कार्यक्रम में इस बात पर भी विशेष जोर दिया गया कि चैंबर की सदस्य संख्या 16,000 से बढ़कर 27,000 हो गई है, जो यह दर्शाता है कि व्यापारियों का संगठन पर पूर्ण विश्वास है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने “जय व्यापार” टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और जय व्यापार पैनल की पुनः विजय सुनिश्चित करने के लिए “मेरा परिवार, जय व्यापार” के जोशीले नारे लगाए। यह नारा व्यापार विहार से गूंजता हुआ पूरे बिलासपुर शहर में फैल गया, जिससे व्यापारियों के समर्थन और उत्साह का प्रदर्शन हुआ।
इस कार्यक्रम में बिलासपुर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित थे, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन से विनोद मेघानी , कमल विधानी , नानक खटूजा , पवन वाधवानी , राजू धामेचा , मुरली निभानी , किशोर गेमनानी एवं साथी, बिलासपुर सैनिटरी एसोसिएशन से राहुल संथालिया एवं साथी, राजीव प्लाजा व्यापारी संघ से शंकर राव , नारायण दयालनी उपस्थित थे, शनिचरी बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारी उपस्थित थे, बिलासपुर सराफा एसोसिएशन के साथी उपस्थित थे, बिलासपुर होलसेल रेडीमेड वेलफेयर एसोसिएशन से अमरजीत सिंह टुटेजा एवं थोक कपड़ा एवं होजरी संघ से भागचंद बजाज उपस्थित थे, बिलासपुर पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के साथी, बिलासपुर पेंट एसोसिएशन के साथी, बिलासपुर सीमेंट एंड स्टील एसोसिएशन के साथी उपस्थित थे, बिलासपुर प्लाईवुड ट्रेड एसोसिएशन से सुरेश सिदारा , बिलासपुर होटल एसोसिएशन से सनी आजमानी एवं प्रकाश संथालिया उपस्थित थे, बुधवारी बाजार व्यापारी संघ से नितिन छाबड़ा एवं साथी उपस्थित थे, बिलासपुर मेडिकल कॉम्प्लेक्स व्यापारी संघ से राकेश शर्मा एवं साथी, उद्योग चैंबर से नवदीप सिंह छाबड़ा, अभिषेक विधानी, शिशिर सोनछात्रा, साजिद वनक, कैलाश पेसवानी, परमजीत सिंह उबवेजा, युवा चैंबर से सतमीत सिंह, हेमंत जीवनानी, साकेत तिवारी एवं अन्य साथी उपस्थित थे।