Blog

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली फरार महिला गिरफ्तार

दो साल से पुलिस कर रही थी तलाश

सिटी कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

बिलासपुर। नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाली फरार आरोपी महिला को पुलिस ने दो साल बाद गिरफ्तार किया है। पूछताछ में महिला ने अपराध करने की बात स्वीकार की है। सोमवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि करबला रोड कुम्हारपारा निवासी ममता लांझेकर पति राजेंद्र राजेंद्र अहिरवार ने 19 मई 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। साल 2021-2022 में आरोपी सविता प्रजापति (48) कुम्हारपारा करबला रोड पीपल झाड़ के पास रहने वाली ने पीड़िता ममता की बेटी को जल संसाधन विभाग में नौकरी लगाने का झांसा दिया। इसके एवज में सविता प्रजापति ने 3 लाख 50 हजार वसूली की थी। इसके बाद वह नौकरी नहीं लगवाई। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में जुटी थी। घटना के बाद आरोपी सविता अपने मकान को बेचकर फरार हो गई थी। वह बार-बार ठिकाना बदल-बदल कर रहती थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सविता सर्वोदय नगर पचपेंड़ी नाका रायपुर में है। पुलिस ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *