लोयला स्कूल के छात्र पर चाकू से हमला करने वाला फरार एक और गिरफ्तार

पूर्व में 2 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
बिलासपुर। प्रार्थी श्रीजय कश्यप पिता सतीश कुमार कश्यप उम्र 22 वर्ष निवासी निखिलेश्वरम कालोनी जबड़ापारा ने सरकण्डा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि छोटा भाई लक्ष्य कश्यप लोयला स्कूल में कक्षा 9वीं पढ़ रहा है जिसने फोन करके लेने आने के लिए स्कूल बुलाया। तब वह कार से अपने भाई श्रीयांक कश्यप के साथ लक्ष्य कश्यप को लेने लोयला स्कूल पहुंचकर गेट के सामने इंतजार कर रहा था। इस दौरान कान्हा साहू अपने पास बुलाकर पूछा कि तुम लक्ष्य के भाई हो क्या तब वह हां बोला।बस इतना सुनते ही विवाद करते हुए अश्लील गाली गलौच करने लगा । जिसे मना करने पर कान्हा ने कालर को पकड लिया और पीछे से नकुल यादव आया और इंट उठाकर सिर के पीछे मार दिया तभी छोटा भाई श्रीयांक कश्यप बीच बचाव करने आया तो कान्हा साहू श्रीयांक कश्यप के गला को पकड़ कर जमीन में गिरा दिया और उसके साथी लोग लात घूसा से मारपीट करने लगे, इसी बीच कान्हा साहू और हर्ष ने चाकू निकालकर भाई श्रीयांक कश्यप को हत्या करने के नियत श्रीयांक के पेट में और शरीर में ताबड़तोड़ हमला करके गंभीर चोंट पहुंचाये दिए थे। खून निकलते देख कान्हा साहू, अपने साथी समीर साहू हर्ष व अन्य के साथ मोटर सायकल से भाग गये हैं।जिसकी रिपोर्ट थाना में लिखाई गई है।
सरकंडा पुलिस ने आरोपी हर्ष उपाध्याय एवं समीर साहू को घटना के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा दिया था । जबकि प्रकरण में आरोपी अमित सूर्यवंशी घटना के बाद से ही फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी । इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर पर आया हुआ है।पुलिस मुखबिर की सूचना पर मौके पर जाकर दबिश दी। जिसमें आरोपी मिल गया।पुलिस ने आरोपी से पूछताछ किया तो उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है।