नगर पालिका परिषद के गोदाम में चोरी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से चुराये हुये सामान भी बरामद
बिलासपुर /मुंगेली ।
मुंगेली नगर पालिका परिषद में सूनेपन का फायदा उठाकर लाखों का माल पार करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुंगेली के नगर पालिका परिषद के काम करने कर्मचारी नवीन दुबे पिता किशोर दुबे जल प्रदाय फिल्ड प्रभारी,इंजीनियर प्रवीण साहू, विवेकरंजन तिर्की, नेमीचंद वर्मा, कोमल भास्कर और अन्य कर्मचारियो के साथ कृषि उपज मंडी स्थित गोदाम गए थे जिसका मुख्य दरवाके का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखे तो गोदाम में रखे ब्रेकर मशीन, लगभग 1000 मीटर केबल वायर, 1 नग 7.5 एच.पी. सबमर्सिबल मोटर पंप, 1 नग सिलिंग फेन कीमत करीब 2,72,300 रूपये को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है।जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई। सिटी कोतवाली पुलिस इस दौरान आरोपियों की तलाश में जुटी रही।तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दुर्गेश साहू, अजय यादव, लिकेश मेहर इस मामले में शामिल है। पुलिस ने तीनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया। तब आरोपियों ने पुलिस को बताया कि कृषि उपज मंडी के पीछे नगर पालिका परिषद मुंगेली में जल प्रदाय गोदाम मेन गेट का ताला को छड़ से तोड़कर गोदाम में घुसकर वहां रखे माल को चोरी कर केबल वायरों को अर्जुन कुर्रे कबाड़ी के पास 6 हजार रूपये में बेचना व सबमर्सिबल पंप को रावणभाठा में बांस झाड़ी के अंदर छिपाना तथा ब्रेकर मशीन एवं लकडी काटने के मशीन को आरोपी दुर्गेश साहू के घर में रखना बताये।
आरोपियों के बताए अनुसार पुलिस ने 1000 मीटर केबल वायर को अर्जुन कबाडी के गोदाम अंदर से तथा सबमर्सिबल पंप को रावणभाठा के बांस झाडी के अंदर से तथा ब्रेकर मशीन व लकडी काटने का मशीन को दुर्गेश साहू के सरकंडा स्थित घर से बरामद किया गया। एवं आरोपी अर्जुन कुर्रे से चोरी गये केबल वायर लगभग 1000 मीटर जिसकी किमती 3,04,300 रूपये है उसे भी जप्त कर आरोपी दुर्गेश साहू पिता पुनीत साहू उम्र 25 वर्ष निवासी करूपान हाल मुकाम नाग-नागिन तालाब के पास बहतराई रोड सरकण्डा , अजय यादव पिता खुमान यादव उम्र 26 वर्ष निवासी रावणभाठा मुंगेली, रिकेश मेहर पिता राजू मेहर उम्र 22 वर्ष निवासी रावणभाठा मुंगेली और अर्जुन कुर्रे (कबाड़ी) पिता कन्हैया कुर्रे उम्र 44 वर्ष निवासी दाऊपारा मुंगेली ने घटना को अंजाम दिया था।जिन्हें गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।