Blog

जीएसटी टीम ने कर चोरी की शिकायत मिलने पर मारा व्यापार विहार में छापा

कर चोरी और अनियमितता हुई उजागर

व्यापार विहार स्थित गोपालदास टावरमल,पवन ड्रायफूट थोक विक्रेता के दुकान में छापा

बिलासपुर। जीएसटी की सेन्ट्रल टीम ने व्यापार विहार स्थित संभाग के सबसे बड़े दो ड्रायफूट दुकान में दबिश देकर कार्यवाही की है। जीएसटी की टीम ने छापामार कार्रवाई के दौरान दोनो दुकान से जरूरी दस्तावेज समेत लैपटाप,कम्यूटर,और डायरी समेत बिल और बाउचर जप्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार जीएसटी की टीम ने व्यापार विहार स्थित दो प्रमुख ड्रायफ्रूट दुकान में धावा बोला है। दोनो दुकान संभाग के बड़े ड्रायफ्रूट में शामिल है। दोनों दुकान मालिक भी एक है। जीएसटी की टीम ने अचानक दोपहर में दबिश देकर हड़कंप मचा दिया।
बता दे कि व्यापार विहार में जीएसटी की टीम ने आगे पीछे स्थित गोपालदास टोडरमल और पवन ड्रायफ्रूट में छापा मारा । इसके अलावा दुकान में रखे एक दस्तावेज समेत कम्प्यूटर और लैपटाप को भी खंगाला। जिसे बारीकी से जांच करके जब्त भी किया है।
जांच पड़ताल के दौरान जीएसटी की टीम ने दोनो ही दुकान में कर चोरी की भारी अनियमितता को पकड़ा है।

कर चोरी में मिला भारी भ्रष्टाचार

व्यापार विहार के दोनों दुकान संचालक ने कर चोरी को लेकर भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है। दोनो दुकान एक ही मालिक का है। इस छापेमार की कार्रवाई को लेकर कुछ सूत्र बता रहे है कि दोनों दुकान से प्रतिदिन दो से तीन लाख की बिक्री सामान्य तौर पर होती है। इसके बाद भी दुकान संचालक जीएसटी विभाग को लगातार फर्जी जानकारी दे रहे है।

कई बड़े दुकानदार कर चोरी करके नुकसान पहुंचाने का करते है काम

ऐसे कई दुकानदार है जो कर चोरी करके शासन को नुकसान पहुंचाने का काम करते है।जो लाखों कमाते है लेकिन जीएसटी देने की बारी आती है तो रोना रोते है। और मोटी रकम कमाकर अपनी जेब भरते है।यही कारण है कि ऐसे लोगों की सूची तैयार करके जीएसटी विभाग के छापा मारा और कागजात बरामद किया है।

और भी लोगो की सूची है तैयार

बता दे कि जीएसटी विभाग में कर चोरी करने वालो की लिस्ट बन रही है।जो कर चोरी करके पैसा कमा रहे है।जिनका उद्देश्य सिर्फ जेब भरना है और जीएसटी भरने के नाम पर जीरो है। यही कारण है कि अब जीएसटी विभाग ने सूची तैयार करके कार्रवाई करने की ठान ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *