पीएम के दौरे को देखते हुए देर रात तक वाहन चेकिंग
कोटा पुलिस ने शराब सेवन व बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर की कार्यवाई
बिलासपुर। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर कोटा पुलिस ने देर रात तक वाहनों की जांच की। बाइक, कार से लेकर भारी वाहनों की तलाशी ली गई। बिना हेलमेट, तीन सवारी, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों के ऊपर कार्यवाई की गई।पुलिस ने बताया कि चूंकि कई लोग शराब के नशे में धुत्त होकर बाइक या कार चलाते है जिसके कारण सड़क हादसा भी हो जाता ही।यही कारण है कि थाना अंतर्गत चौक चौराहों पर वाहनों की जांच की जा रही है ।और संदेहियों को पकड़ा जा रहा है।इस मौके पर थाना प्रभारी व आईपीएस सुमित कुमार ने आम जनता से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें व बिना शराब सेवन कर वाहन चलाए। इस दौरान आईपीएस सुमित कुमार, सहायक उप निरीक्षक नहारू राम साहू, आरक्षक ओमकार नेताम, आरक्षक रामलाल सोनवानी एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।