Blog

गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में अनैतिक कार्य करने का आरोप

मोहल्लावासियों ने की शिकायत

एसपी और सिविल लाइन थाना में की शिकायत

बिलासपुर । सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तिलकनगर में एक कथित गर्ल्स हॉस्टल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मोहल्ले के लोगों ने पुलिस से की है। मोहल्ले के निवासियों ने एसपी और सिविल लाइन थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए संबंधित लड़कियों और मकान मालिकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

एसपी और सिविल लाइन थाना के ज्ञापन देकर मोहल्ले के लोगों ने बताया कि कुछ मकान मालिकों ने अपने मकानों को गर्ल्स हॉस्टल के रूप में किराए पर दे रखा है, लेकिन वहां रहने वाली लड़कियां बाहरी युवकों और असामाजिक तत्वों को बुलाकर आए दिन शराबखोरी, हंगामा और विवाद करती हैं। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है और स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।
शिकायत में बताया गया कि होली के दिन हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों ने बाहर से लड़कों को बुलाकर शराब पी और गाली-गलौज करने लगीं। इसका विरोध करने पर उन्होंने आपस में ही झगड़ा शुरू कर दिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थानीय निवासियों ने इसका वीडियो बनाकर पुलिस को सौंपा है।

कई बार डायल 112 को दी गई सूचना

मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार 112 डायल कर पुलिस को सूचना देने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ,जिससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ रहा है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि इस अवैध गतिविधि का असर इलाके के युवाओं और बच्चों पर भी पड़ रहा है। शिकायत में बताया गया कि लड़कियों द्वारा खुलेआम शराब और नशे की चीजों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आसपास रहने वाले छोटे बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ रहा है।

थाना प्रभारी से किया निवेदन,बोले कार्यवाही करे नहीं तो किसी दिन हो सकता है बड़ा विवाद

मोहल्लेवासियों ने थाना प्रभारी से अनुरोध किया है कि संबंधित लड़कियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,ताकि मोहल्ले में शांति बनी रहे।अन्यथा किसी दिन मोहल्ले में विवाद हो सकता है और मोहल्ले वालो को थाना आकर फिर से शिकायत करना पड़ सकता है।

थाना प्रभारी बोले,जांच करके करेंगे कार्यवाही

सिविल लाइन थाना प्रभारी एसआर साहू का कहना है।की इस मामले की शिकायत मिली है और इसके लिए जांच करने अधिकारी नियुक्त किया गया है। उसके बाद पहचान करके असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *