हल्दी मांगने के बहाने किराना दुकान में चोरी करने वाले दो अपचारी बालक गिरफ्तार
बिलासपुर । किराना दुकान पहुंचकर एक नाबालिग ने हल्दी मांगा उसके बाद मौका पर दुकानदार के गल्ले से नगदी रकम पार कर दिया ।पुलिस ने नाबालिग आरोपी को पकड़ लिया है।
बेलगहना पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शीतल प्रसाद शुक्ला निवासी करवा ने पुलिस चौकी में रिपेार्ट दर्ज कराया कि दोपहर में मुँह को काले कपड़े से बांधा हुआ एक व्यक्ति दुकान में आकर हल्दी माँगा , जैसे ही हल्दी देने वह पीछे मुड़ा तब उक्त व्यक्ति दुकान में रखे प्लास्टिक के डिब्बे नकदी रकम 8000 रू चोरी कर दुकान के बाहर सिल्वर रंग के मोटरसाइकल जिसके नबर प्लेट मे काला टेप चिपका हुआ था। बाइक में पहले से बैठा एक अन्य साथी के साथ चोरी कर भाग गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पुलिस ने मामले को जांच में लिया । जांच के दौरान प्रार्थी एव घटना के समय मौजूद गवाहों से पूछताछ किया गया।जिन्होने आरोपियों का हुलिया बताया। फरार आरोपियों की तलाश जारी थी तभी पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली की उक्त दोनों अपचारी बालक ग्राम बानाबेल मे घूम रहे है। मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर दोनों अपचारी बालकों को हिरासत में लेने के लिए निर्देशित किया गया। पुलिस ने उक्त दोनों अपचारी बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें दोनों नाबालिग ने अपराध करना स्वीकार किया। पकड़े गए नाबालिग आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल एवं चोरी की गई रकम को जप्त किया गया है,