Blog

पीएम विजिट से पहले पिस्टल के साथ नशीली दवा खपाने घूम रहे थे जिला बदर के आरोपी….दवाओं के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

सिविल लाईन पुलिस ने सकरी क्षेत्र के निगरानी बदमाश को देसी पिस्टल और नशीली कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
बता दे जिला बदर बदमाश जिला बदर की अवधि खत्म होने से पहले ही शहर में हथियार और नशीली कफ सिरप के साथ घूम रहा था। प्रधानमंत्री विजिट से पहले चौकन्नी हुई पुलिस टीम ने सूचना मिलने पर जब उसे दबोचा तो उसके पास देसी पिस्टल के साथ नशीली कफ सिरप भी मिली। पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेजा है। मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है।
सिविल लाईन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को सूचना मिली कि तालापारा घोड़ादाना स्कूल के पास दो लोग नशीली कफ सिरप बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर कमल साहू उर्फ (20) और विक्की पांडेय उर्फ भूपेंद्र (20) को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान कमल साहू के पास से 30 नग नशीली कफ सिरप और एक देसी पिस्टल बरामद हुई। वहीं, विक्की पांडेय के पास से 30 नग नशीली कफ सिरप और बिना नंबर की बाइक जब्त की गई। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ किया गया तो उन्होंने बताया कि वे नशीली कफ सिरप खपाने तालापारा में गए थे,पर इस क्षेत्र में उनकी पुरानी दुश्मनी भी है,लिहाजा उन्होंने अपने साथ पिस्टल भी रख ली थी। पुलिस ने उन पर एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की हैं।

जिला बदर के आदेश के बावजूद शहर में घूम रहा था आरोपी

आरोपी विक्की पांडेय सकरी क्षेत्र का आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गतिविधियों को देखते हुए एसपी रजनेश सिंह ने जिला बदर का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर कलेक्टर ने एक साल के लिए जिला बदर का आदेश जारी किया था। लेकिन समय पूरा होने से पहले ही विक्की चोरी-छिपे वापस शहर में रहने लगा। पुलिस टीम उसकी तलाश कर रही थी और आखिरकार उसे अपराध करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है। जिला बदर के बावजूद भी जिले की सीमा में प्रवेश पर उसके खिलाफ अलग से कार्रवाई की जाएगी।

पीएम विजित को देखते हुए अपराधियों की खोजबीन शुरू

सिविल लाइन सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि संदेहियों और आरोपियों की धड़पकड़ अभियान तेज कर दिए गए है।इसके लिए अलग से टीम बनाकर भेजा जा रहा है।ताकि अपराध करने वालो को बेनकाब किया जा सके।इसलिए देर रात भी संदेहियों की तलाश की का रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *