Blog

प्रधानमंत्री के आगमन के अवसर पर सिविल लाइन पुलिस ने की कार्यवाही….बिना जानकारी देकर रहने वालो को पकड़ा…ज्यादातर लोग यूपी और बंगाल के

बिलासपुर । प्रधानमंत्री के आगमन के अवसर पर सुरक्षा को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस ने आज एक बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है । जो अवैध रूप से और संबंधित थाना में बिना जानकारी दिए रह रहे थे।इस कार्यवाही में लगभग 40 लोगों को पकड़ा गया है।जिनमें से ज्यादातर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं और लगभग 12 लोग पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं। ये सभी लोग तालापारा क्षेत्र में अपनी पहचान छिपा कर रह रहे थे।
सिविल लाइन पुलिस पुलिस ने बताया कि यह कार्यवाही प्रधानमंत्री की सुरक्षा के मद्देनज़र की गई है और आगे भी ऐसी कार्यवाही जारी रहेगी। इसमें से पकड़े गए लोगों से आईडी और पहचान पत्र जैसे दस्तावेज मांगे गए है।इसके साथ ही जहां से आए हुए है वहां से संबंधित थाना से जानकारी ली जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *