Blog

बिलासपुर की आबकारी टीम पर कोरबा मे गांजा तस्करों ने किया जानलेवा हमला….ड्राइवर घायल….फरार कुख्यात गांजा तस्कर चाचा भतीजे की तलाश जारी

मुख्य आरोपी चाचा भतीजे हुए फरार

गिरफ्त मे आये गांजा तस्कर ने खोला राज ,बोला 500 रुपए की रोजी में करता हूं काम

बिलासपुर। कोरबा जिले मे गाँजा तस्करो को पकड़ने गई बिलासपुर आबकारी विभाग की टीम पर गाँजा तस्करो ने जानलेवा हमला कर करते हुए जमकर मारपीट की । इस मारपीट की घटना मे विभाग के वाहन चालक को चोट आई है।

आबकारी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर से संभागीय आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कोरबा में अवैध गांजा तस्करी की सूचना पर छापा मारने पहुंची। आबकारी विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने कोरबा के बुधवारी बाजार स्थित गांजा बेचने वाले मोनू चौहान उर्फ चंद्र प्रकाश से अपने मुखबिर के माध्यम से गांजा खरीदा,जब गांजा की खरीदी हुई तो आबकारी विभाग की टीम को क्लियर हुआ कि लड़का गांजा की तस्करी करता है।इसी बीच आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने उसे पकड़कर उससे पूछताछ करना शुरू किया और गांजा की सप्लाई के साथ ही पूछा गया कि गांजा कहां से लेकर आते हो।पकड़े गए मोनू ने आबकारी की उड़नदस्ता टीम को बता दिया कि विजय सारथी और योगेश सारथी के पास से गांजा लेकर आता हूं और वे लोग मुझे 500 रुपए देते है।
पकड़े गए गांजा तस्कर के बताए हुए नाम पर आबकारी विभाग के दोनों चाचा भतीजा को पकड़ा आबकारी विभाग के ड्राइवर नारायण श्रीवास से योगेश ने मारपीट करते हुए फरार हो गया। इसके साथ ही विजय विवाद करने लगा उसके बाद मौका पाकर वह भी फरार हो गया।
जिसे खोजने आबकारी विभाग की टीम ने भरपूर प्रयास किया।लेकिन दोनों फरार हो गए।जिसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई है।

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी मुकेश पांडे के नेतृत्व में टीम ने जब छापेमारी की

आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बताया कि काफी दिनों से कोरबा में गांजा की तस्करी करने की सूचना मिल रही थी।जिसके कारण मुखबिर लगाया गया था और मुखबिर को पैसा देकर भेजा गया था जिसके कारण गांजा तस्कर पकड़ाया और पैसा को चेक करके क्लियर किया गया कि गांजा की तस्करी यही लड़का करता है। पकड़े गए युवक भी रोजी मजदूरी करके पेट पालता है और मुख्य गांजा तस्करी करने वालो के लिए काम करता है।

फरार मुख्य आरोपी चाचा भतीजा की तलाश जारी

आबकारी विभाग ने बताया कि फरार मुख्य आरोपी योगेश और विजय चाचा भतीजा है जो गांजा तस्करी का काम करते है।यही कारण है कि दोनों के खिलाफ कई मामले दर्ज है और दोनों गांजा तस्करों के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज होने के साथ ही आदतन बदमाश भी है।
जिनकी रिपोर्ट लिखा दी गई है।

कोरबा पुलिस कर रही तलाश

आबकारी विभाग ने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। इसके लिए जिले में नाकेबंदी करके खोजबीन की जा रही हैं।दोनों के हुलिए के आधार पर पुलिस ने सभी थाना में सूचित कर दिया है।आबकारी विभाग का कहना है कि फरार आरोपी जल्द पकड़ा जाएंगे।

कोरबा के काफी दिनों से गांजा तस्करी की मिली थी शिकायत

आबकारी विभाग ने बताया कि कोरबा में गांजा तस्करी करने वालो की शिकायत मिली थी।जिनका कारोबार लम्बा है और क्विंटल में गांजा की तस्करी करते है।जो अपना जाल फैलाकर रखे हुए है।और छोटे छोटे लोगों को काम करने के लिए रखे हुए है जो रोजी मजदूरी की आड़ में गांजा बेचने का धंधा करते है।जिनका लिंक सिर्फ कोरबा नहीं बल्कि आसपास का क्षेत्र भी जुदा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *