रेल टिकिट काउंटर विकास भवन में खोलने तोखन ने लिखा पत्र
केंद्रीय राज्य मंत्री का रेल प्रशासन और कलेक्टर को निर्देश
विकास भवन में खोला जाए टिकट आरक्षण केन्द्र
बिलासपुर। केन्द्रीय मंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर रेल मण्डल और कलेक्टर को पत्र लिखा है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नेहरू चौक स्थित तहसील कार्यालय से टिकट आरक्षण काउन्टर बन्द किये जाने को लेकर नाराजगी जाहिर किया है। पत्र में केन्द्रीय राज्य मंत्री ने कहा है कि नेहरू चौक स्थित विकास भवन में पर्याप्त जगह हैं। इसलिए रेल प्रशासन शहर के मध्य स्थित विकास भवन में टिकट आरक्षण काउन्टर खोले। इससे जनता की भी परेशानी खत्म होगी।
केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने जिला कलेक्टर और बिलासपुर रेल मण्डल को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि तहसील कार्यालय परिसर में संचालित रेलवे टिकट काउन्टर का संचालन किया जा रहा था। बिना किसी पूर्व सूचना के काउन्टर बन्द कर दिया गया। इसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर का लम्बा चौड़ा विस्तार है।
अब तक लोग तहसील कार्यालय पहुंचकर टिकट आरक्षण करवाते रहे। लेकिन अचानक काउन्टर बन्द होने से लोगों को उस्लापुर या बिलासपुर स्टेशन जाना पड़ता है।इस दौरान उन्हें ना केवल आर्थिक बल्कि मौसम जनित परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों में टिकट काउन्टर बन्द होने को लेकर गहरी नाराजगी भी है। लगातार शहर के बीच रेलवे टिकट आरक्षण काउन्टर खोलने की मांग भी कर रहे हैं।
केंदीय राज्य मंत्री ने पत्र में बताया है कि टिकिट काउंटर खोलकर आमजनता को सुविधा दे ।ताकि उनको किसी तरह की कोई भी परेशानी न हो।