Blog

प्रधान पाठक का चेक चोरी कर अज्ञात आरोपी ने निकाले दो लाख रुपए,हुई शिकायत

प्रधान पाठक के बैग में रखें चेक को चोरी कर अज्ञात आरोपी के द्वारा फर्जी साइन कर दो लाख रुपए का आहरण कर लिया गया। प्रधान पाठक ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई है।

रायगढ़। शासकीय प्रधान पाठक का चेक चोरी कर अज्ञात बदमाश ने फर्जी हस्ताक्षर कर दो लाख रूपए निकाल लिए। जानकारी लगने पर प्रधान पाठक ने इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

पूरा मामला रायगढ़ जिले का है। यहां धरमजयगढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला सजवारी में प्रधान पाठक के पद पर 50 वर्षीय उदय राम श्रीवास निवासी ग्राम बाझीआमा पदस्थ है। उनका बैंक खाता भारतीय स्टेट बैंक धरमजयगढ़ में है। उन्हें अचानक बैंक से मैसेज आया। मैसेज चेक करने पर पता चला कि उनके खाते से दो लाख रुपए निकाल लिए गए हैं। प्रधान पाठक ने किसी को चेक जारी नहीं किया था और ना ही बैंक में भुगतान के लिए लगाया था। लिहाजा उन्होंने अपने बैग में रखा चेक बुक चेक किया तो चेक बुक के आखिरी का चेक गायब मिला।

जिस पर उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बैग में रखे चेक बुक से चेक चोरी फर्जी हस्ताक्षर कर रकम निकालने की शिकायत धरमजयगढ़ थाने में की है। मामले को पुलिस ने विवेचना में लिया है।

बैंक की भूमिका भी संदिग्ध:–

यदि बैंक से 50 हजार रुपए से अधिक की रकम चैक के माध्यम से निकासी की जाती है तो पैन कार्ड भी मांगा जाता है। इसके अलावा चेक जारी करने वाले अकाउंट धारक को फोन कर बैंक कंफर्म भी करती है कि उनके द्वारा अमुक व्यक्ति को चेक इशू किया गया है या नहीं। ठगी रोकने के लिए यह कारगर कदम भी है। पर बैंक के द्वारा 2 लाख रुपए का चेक भुगतान करने से पहले प्रधान पाठक को फोन कर सहमति नहीं ली गई। इसके अलावा हस्ताक्षर का भी सही ढंग से मिलान नहीं किया गया। फर्जी हस्ताक्षर पर भी भुगतान कर दिया गया। जिसके चलते प्रधान पाठक को नुकसान उठाना पड़ा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *