Blog

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रेनों में स्थायी रूप से बढ़ाई गई अतिरिक्त कोच की सुविधा, आधिकारिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ की सुविधा उपलब्ध करवाने निर्णय

–ट्रेनों में छुट्टियों के चलते बढ़ती भीड़ को देखते हुए आठ ट्रेनों में स्थाई रूप से अतिरिक्त कोच लगाए गएहैं।

बिलासपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए जिन ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ अधिक है उसमें अधिकाधिक यात्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। यह अतिरिक्त कोच 8 ट्रेनों में स्थायी रूप से उपलब्ध होंगे। पढ़ें विस्तृत जानकारी….

1, गाड़ी संख्या 22867/22868 दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग हमसफर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा दुर्ग से 11 अप्रैल 2025 से तथा निजामुद्दीन से 12 अप्रैल 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।
2, गाड़ी संख्या 12855/12856 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी)-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 14 अप्रैल 2025 से तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी) से 15 अप्रैल 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।
3, गाड़ी संख्या 18239/18240 कोरबा-नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी)-कोरबा शिवनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 14 अप्रैल 2025 से तथा तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस (इतवारी) से 14 अप्रैल 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।
4, गाड़ी संख्या 12070/12069 गोंदिया-रायगढ़-गोंदिया जनशाताब्दी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त चेयरकार कोच की सुविधा गोंदिया से 13 अप्रैल 2025 से तथा रायगढ़ से 14 अप्रैल 2025 से स्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *