रेत और गिट्टी चोरों के खिलाफ खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई

2 हाइवा और 18 ट्रेक्टर चोरी करते पकड़ाए
खनिज विभाग ने कलेक्टर के निर्देश पर
हुई कार्रवाई
बिलासपुर। रेत और गिट्टी चोरों के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।खनिज अधिकारियों ने 2 हाइवा और 18 ट्रैक्टर जप्त किया है। जप्त सभी वाहनों को संबंधित थानों के सुपुर्द किया गया है।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर बिलासपुर जिले में खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। खनिज विभाग के अधिकारियों ने बिलासपुर के सेलर, पोंसरा, रतनपुर, बेलगहना, पेंड्रापथरा, रतखंडी, करही कच्छार, शक्तिबहरा, छतौना, केंदा, सोढा खुर्द, चकरभाटा, हिरीं एंव अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई। इस दौरान बिना वैध अभिवहन पास के खनिज रेत, गिट्टी का परिवहन करते पाये जाने पर 20 मामलो पर कार्यवाही की गई। सेलर क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर, दारसागर क्षेत्र से 1 हाइवा एंव 1 ट्रैक्टर, करही कच्छार क्षेत्र से 4 ट्रेक्टर, शक्ति बहरा क्षेत्र से 6 ट्रेक्टर एंव बेलगहना क्षेत्र से 5 ट्रेक्टर, चकरभाटा क्षेत्र से 1 ट्रैक्टर व हिरीं क्षेत्र से 1 हाइवा रेत और गिट्टी के साथ जप्त किया गया। विभाग ने कुल 20 वाहनों को खनिजो का परिवहन करते पाये जाने पर खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोटा, बेलगहना, रतनपुर,चकरभाटा, हिरीं एंव पुलिस सहायता केंद्र केंदा में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही जारी है।