Blog

सरकारी नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी का मामला…मंत्रालय और नेताओं से एप्रोच का देता था हवाला

कई बेरोजगार बने शिकार, पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को सिविल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़ा गया आरोपी अपने आपको मंत्रालय में अफसरों और नेताओं एप्रोच का हवाला देकर ठगी करता था।

सिविल लाइन पुलिस बताया कि जावेद खान उर्फ राजा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपए ठगने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि नेहरू नगर निवासी दीपक राजपूत 29 वर्ष ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई कि जावेद खान निवासी तितली चौक, रेलवे हाउस, तारबहार ने मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठी है। दीपक के अनुसार, वह 2021-22 में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, तभी उसकी मुलाकात जावेद से हुई। जावेद ने खुद को खेल विभाग, रायपुर मंत्रालय का कर्मचारी बताया और दावा किया कि वह अब तक कई लोगों को सरकारी नौकरी दिला चुका है। आरोपी ने दीपक समेत कई युवाओं को भरोसे में लेकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों में अनिश राजपूत, दीपक सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप सहित अन्य लोग शामिल हैं। जावेद ने इनसे विभिन्न विभागों में नौकरी लगाने का वादा कर अलग-अलग रकम ली और बदले में चेक दिए।
शिकायत में बताया गया कि दीपक राजपूत ने दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच आरोपी को 5 लाख रुपये नगद दिए। इसी तरह, अनिश राजपूत से 8 लाख, जगमीत सिंह खालसा से 6.5 लाख, श्यामू कश्यप से 4.5 लाख, सूरज राजपूत से 5 लाख, शिल्पा ठाकुर से 4 लाख, हर्ष ठाकुर से 4 लाख, लक्ष्मी शुक्ला और सची शुक्ला से 14 लाख, मुकेश श्रीवास से 80 हजार रुपये लिए गए।इसके अलावा, आरोपी ने अन्य जिलों बेमेतरा, दुर्ग, रायपुर, बलौदा बाजार आदि के युवाओं से भी ठगी की। सभी पीड़ितों से शैक्षणिक प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो और कोरे कागज पर हस्ताक्षर लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जावेद खान के खिलाफ धारा 420 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *