Blog

एसपी बोले,कोयला कारोबारी नरेंद्र कौशिक आत्महत्या मामले में कुछ जांच बाकी,फिर होगी आरोपियों की गिरफ्तारी….

कोयला कारोबारियों का नाम होने के बाद भी पुलिस गिरफ्तार करने मे नहीं दिखा रहीं रुचि

70 लाख का कर्ज को लेकर आत्महत्या करने वाले कोयला कारोबारी के परिवार वालो को अब तक नहीं मिला इंसाफ

बिलासपुर ।सरगांव।
कोयला कारोबारी के मामले में कुछ जांच अभी भी बाकी है। जिसे एसपी ने गंभीरता से लिया है। एसपी का कहना है कि मामले के नोटिस भेजा जाएगा और उसके बाद आरोपियों कि गिरफ्तारी की जाएगी।

कोयला कारोबारी नरेंद्र कौशिक मामले में एसपी भोजराम पटेल का कहना है कि इस मामले में वे खुद संज्ञान लेकर काम कर रहे है।कुछ जांच बाकी है।उसके बाद इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की जाएगी।इस आत्महत्या के मामले में मृतक ने आत्महत्या करने के पहले जिनके भी नाम लिए गए थे।उनसे पूछताछ और जांच करने के बाद कार्रवाई होगी।इसके लिए नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है।
इस मामले मे एसडीओपी और सरगांव थाना प्रभारी से भी बातचीत किया गया है। बाकी फाइल देखने के बाद आगे की कार्रवाई जल्द होगी।

बता दे कोयला कारोबारी नरेंद्र कौशिक की आत्महत्या के मामले में एक बड़ा खुलासा सामने आया है। मृतक द्वारा लिखा गया सुसाइड नोट सबके सामने आ चुका है जिसमे मृतक ने अपने मुंशी राजेश कोटवानी देवेंद्र उपवेजा सूरज प्रधान और संजय भट्ट के उपर गंभीर आरोप लगाए हैं.

मृतक ने अपने सुसाइड नोट में 70 लाख रुपए का कर्ज की बात लिखी है. बताया जा रहा है कि मृतक नरेंद्र कौशिक ने आत्महत्या के पूर्व अपने बड़े भाई ओम प्रकाश कौशिक के मोबाइल में सुसाइड नोट लिखकर सेंड किया था. वहीं उन्होंने जहर खा कर आत्महत्या करने की भी बात अपने बड़े भाई से कही थी. मृतक नरेंद्र कौशिक ने सरगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास अपनी कार के अंदर में जहर का सेवन कर लिया था

पिछले कई दिनों से थे परेशान, कार अंदर किया जहर का सेवन

नरेंद्र कौशिक ने अपने भाई ओमप्रकाश को जहर खा लेने की जानकारी फोन पर दी थी. बड़े भाई ओमप्रकाश ने मृतक के साथी इसमाइल और शेखर साहू को इस पूरे घटना की जानकारी दी.
मृतक के दोनों दोस्त जब सरगांव स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास पहुंचे तब मृतक अपनी कार के भीतर बदहवास हालत में पड़ा हुआ मिला था.तत्काल नरेंद्र कौशिक को उपचार के लिए अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां स्थिति गम्भीर होने के कारण उनकी मौत हो गई।

मौत की वजह, 70 लाख का कर्ज

मृतक ने अपने सुसाइड नोट में अपने मुंशी राजेश कोटवानी देवेंद्र उपवेजा, सूरज प्रधान और संजय भट्ट पर गाड़ी बेच देने का आरोप लगाया है. जिसके कारण वह परेशान चल रहे थे कर्ज की राशि नहीं पटने से परेशान नरेंद्र कौशिक को आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा।

हर दिल अजीज ,मिलनानुसार व्यक्तित्व के थे धनी

मृतक नरेंद्र कौशिक क्षेत्र में विधायक के काफी करीबी माने जाते थे। सरगांव में उनका आना जाना लगा रहता है। सभी से उनका व्यवहार मिलनसार था।उनके व्यक्तित्व की सादगी सभी को काफी पसंद थी शायद उनके इसी सीधे साधे पन का फायदा उठाकर उनके मुंशियों ने चालबाजी कर दी नतीजन कर्ज की मार और अपने अच्छे जीवनशैली में कर्ज के चलते बुरा बनने की परेशानियों ने उन्हें गलत कदम उठाने पार मजबूर कर दिया।

एसपी बोले,किसी तरह की कोई सेटिंग नहीं आएगी काम

एसपी भोजराम पटेल का कहना है कि इस मामले में मृतक के परिजनो और आसपास के लोगो से भी पूछताछ किया जा रहा है।मृतक के परिजनो से बयान लेकर आरोपियों को नोटिस भेजकर बुलाया जाएगा।उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

कोयला कारोबारी कें परिजन बोले,मिलना चाहिए न्याय

कोयला कारोबारी नरेंद्र कौशिक के परिजन और रिश्तेदारों ने कहा है कि आरोपियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।जिनकी वजह से नरेंद्र कौशिक ने आत्महत्या की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *