फिट इंडिया मिशन साइकिलिंग अभियान के तहत SP ने चलाई साईकिल….कप्तान बोले,फीट रहना है तो रोज चलाइए साइकिल

फिट इंडिया मिशन के तहत ‘Sunday to
cycle’ का आयोजन किया गया
मुंगेली पुलिस ने साइकिलिंग करते हुये लगाये नारे “फिटनेस का डोज, आधा घण्टा रोज
बिलासपुर। मुंगेली। खेलो इंडिया योजना के फिट इंडिया पहल के तहत और फिटनेस को हमारी दिनचर्या मे शामिल करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री के मन की बात के 117वां एपीसोड मे इस अभियान को स्वास्थ्य एवं तंदुरूस्ती को बढ़ावा देने हेतू पुरे भारत में संडे टू साईकिल का आयोजन किया गया
इसी क्रम मे मुंगेली एसपी भोजराम पटेल के नेतृत्व मे मुंगेली पुलिस ने फिट इंडिया मिशन साइकिलिंग अभियान के तहत संडे टू साईकिल का आयोजन किया गया,जिसमे एएसपी मुंगेली सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, एसडीओपी मयंक तिवारी, रक्षित निरीक्षक नरगिस खिस्ट तिग्गा बघेल, निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, उपनिरी.अमित गुप्ता, उपनिरी. गिरजाशंकर यादव,उपनिरी. संतोष शर्मा एवं जिला मुंगेली के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा सायकल पर रेस्ट हाउस मुंगेली से दाउपारा चौक होते हुये कलेक्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक साइकिल चलाया गया और मुंगेली पुलिस के द्वारा साइकिल चलाते हुये फिटेनस का डोज, आधा घण्टा रोज का नारा लगाया गया, आम जनता को फिटनेस एवं दैनिक शारीरिक गतिविधियों के महत्व के बारे मे जागरूक किया गया,

कार्यक्रम को लेकर एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि साइकिल चलाना फिटनेस को दैनिक दिनचर्या मे शामिल करने के सबसे सुलभ और प्रभावी तरीकों मे से एक है जो सहनशक्ति मे वृद्धि, तनाव में कमी और हृदय स्वास्थ्य मे सुधार जैसे लाभ प्रदान करता है, प्रतिदिन सुबह लगभग 30 मिनट सायकल चलाने एवं शारीरिक रूप से फिट रहने की अपील की गई तथा साइकिलिंग में भाग लेने वाले पुलिस अधिकारी,कर्मचारियो को फिट इंडिया पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर डिजिटल प्रमाण पत्र दिया गया।
