Blog

नवयुवक कान्यकुब्ज समिति ने आईजी और कलेक्टर से बोले,फर्जी डॉक्टर और अपोलो पर हाईपावर कमेटी से जांच कराई जाए

बिलासपुर।नवयुवक कान्यकुब्ज विकास समिति ने बुधवार को कलेक्टर अवनीश शरण एवं आई जी संजीव शुक्ला से भेंट कर 2006 में अपोलो में हुई पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल की मौत के मामले में फर्जी हार्ट सर्जन डॉक्टर नरेन्द्र विक्रमादित्य यादव व अपोलो प्रबन्धन के खिलाफ शिकायत कर हाईपावर कमेटी से जांच करा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जैसे हॉस्पिटल में मौत का यह खेल क्यो, कैसे उस समय अपोलो में फर्जी डॉक्टर की नियुक्ति हो गई। फर्जी डिग्री वाले इस डॉक्टर को कैसे कार्डियो सर्जरी जैसा दायित्व सौप दिया गया। जब अपोलो प्रबन्धन को जानकारी हुई तब क्यो अपोलो प्रबन्धन ने उनके खिलाफ शिकायत कर मौत के इस खेल को रोकने पहल क्यो नही की। क्यो उसे हटाकर पल्ला झाड़।लिया। समिति ने स्प्ष्ट कहा कि इस गम्भीर प्रकरण के लिए अपोलो प्रबंधन भी जिम्मेदार है।जिसे सार्वजनिक कर अपोलो प्रबन्धन के जिम्मेदारों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए.।जिससे चिकित्सा जगत में इलाज के नाम पर मरीजो के इलाज में किये जा रहे खिलवाड़ पर रोक लग सके और पब्लिक में बड़ा सन्देश जाए। शासन प्रशासन का नाम हो।
ज्ञापन सौंपने के दौरान अरविन्द दीक्षित सचिव मनोज शुक्ला उपाध्यक्ष राजीव अवस्थी कोषाध्यक्ष प्रभात मिश्रा के साथ कार्यकारणी सदस्य पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी और समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कलेक्टर ने इस मामले में शीघ्र हाइ पावर कमेटी गठित करा जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *