स्नैपचैट बातचीत में अश्लील वीडियो बनाकर परिजनो को भेजने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

डरा धमकाकर पीड़िता का अश्लील विडियो स्नैपचैट के माध्यम से स्क्रीन रिकार्ड कर वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। मुंगेली। प्रार्थी ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की
आदर्श सिंह नाम का लड़के से उसकी बातचीत थी।जिससे वह प्यार भी करती थी।दोनों स्नैपचैट में बातचीत करते थे और वीडियो काल करके भी बात भी करने लगे।धीरे धीरे यह प्यार इतना ज्यादा बढ़ गया कि लड़के ने लड़की को धमकी देकर कपड़े उतारकर वीडियो काल करने बोला।लड़की
ने कपड़े उतारकर विडियो काल किया।जिसे लड़के ने स्क्रीन शॉट ले लिया और उसके बाद उसे धमकी देने लगा।ब्लैकमेंल करने लगा।यहां तक शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए परेशान करने लगा जिससे लड़की तंग आकर उससे बातचीत बंद कर और दो साल तक उस लड़के से दूर रही।लेकिन लड़का फिर भी परेशान करने से बाज नहीं आया और लड़की का अश्लील वीडियो लड़की के परिजनों को भेज कर बदनाम करने की कोशिश करने लगा।तब लड़की ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई और उसके बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया और आरोपी आदर्श सिंह को गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए युवक से मोबाइल में स्नेपचैट
और स्क्रीनशॉट को बरामद कर लिया है। जिसमे लड़की को अश्लील फोटो और वीडियो को सुरक्षित रखा गया।था।पुलिस ने पकड़े गए युवक को कोर्ट मै पेश किया जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।