विश्वरत्न बाबा साहेब अम्बेडकर की जयंती अहिरवार समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया गया

विलासपुर। बाबा साहेब अम्बेडकर की 134 वी जयंती पूरे विश्व मे मनाई गयी इसी तरह बिलासपुर अहिरवार समाज के लोगो के द्वारा प्रत्येक वर्ष की भाती इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से जयंती मनाया गया।
दोपहर 12 बजे से गुरु रविदास जी महराज और बाबा साहेब अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर लंगर के रूप मे शरबत,हलवा वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे “”भारतीय स्टेट बैंक भोपाल सर्किल एस. सी.एस.टी. वेल्फेयर एसोशियेशन बिलासपुर द्वारा लगभग 50 पढ़ने लिखने वाले बच्चों को कॉपी,पेन,पेंसिल,रबर चॉकलेट वितरण किया गया
जिसमे स्टेट बैंक के कर्मचारियों द्वारा सामग्री वितरण किया गया सेवा के पदाधिकारियो मे उपस्थित रहे सूरज रजक उपाध्यक्ष, रामचरण चौधरी सचिव बिलासपुर, सोनूलाल अहिरवार क्षेत्रीय सचिव कोरबा, चंद्राई टुडू क्षेत्रीय सचिव क्षेत्र 9 बिलासपुर, लाल किशोर नाग कार्य सचिव बिलासपुर एवं दिलीप एक्का उपस्थित रहे।

शाम 5 बजे अम्बेडकर जयंती की रैली का स्वागत पुराने बस स्टैंड मे अहिरवार समाज के सदस्यो द्वारा किया गया जिसमे फल,पानी ,नास्ते का वितरण किया गया।
रात 7 बजे से अम्बेडकर मूर्ति के पास बौद्धिक चिंतन का कार्यक्रम पूरे शहर वासियो के द्वारा आनंद लिया गया।