साईंधाम अपार्टमेंट में धर्मांतरण के आरोप के में दो पादरी पुलिस हिरासत में

प्रार्थना की आड़ में मतांतरण का खेल, हिंदू संगठन ने किया विरोध
तोरवा पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर । तोरवा स्थित सांईधाम अपार्टमेंट में प्रार्थना सभा की आड़ में विशेष समुदाय द्वारा कथित तौर पर हिंदू धर्म के लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोप सामने आया है। हिंदू संगठन के लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी और मौके पर पहुंचकर विरोध जताया। इस मामले में दो पास्टर को हिरासत में लेकर तोरवा थाने लाया गया है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दरअसल यह घटना सांईधाम अपार्टमेंट की बताई जा रही है, जहां एक घर में विशेष समुदाय द्वारा प्रार्थना सभा का आयोजन किया जा रहा था। हिंदू संगठनों का आरोप है कि इस सभा के माध्यम से हिंदू धर्म के लोगों को बहला-फुसलाकर, विभिन्न प्रलोभन देकर मतांतरण कराया जा रहा था। जैसे ही संगठन को इस बात की जानकारी मिली, उन्होंने तुरंत प्रशासन से संपर्क किया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और दो पादरियों को पूछताछ के लिए तोरवा थाने लाया गया। हिंदू संगठन की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
हिन्दू संगठन ने धर्मांतरण की खबर पाकर किया जमकर विरोध
हिन्दू संगठन का कहना
है कि धर्मांतरण की खबर पाकर साई अपार्टमेंट पहुंचे थे और देखा की प्रार्थना सभा के बहाने धर्म का परिवर्तन किया जा रहा है।जिसमे ज्यादातर लोग हिन्दू समाज के थे।जिनको धर्म परिवर्तन कराने का मंत्र दिया जा रहा था
हिन्दू संगठन के राम सिंह और अभिषेक चौबे बोले,धर्मांतरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इस मामले कों लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्त्ता राम सिंह और अभिषेक चौबे ने बताया कि हिन्दू संगठन एकजुट होकर काम कर रहा है और जहां भी धर्मांतरण की सूचना मिलेगी वहां पर जाकर इसके विरोध किया जाएगा और धर्म की आड़ में हिंदुओं को ईसाई धर्म मे परिवर्तन करने वालो को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
तोरवा पुलिस बोली,शिकायत के आधार पर जांच जारी
तोरवा पुलिस के थाना प्रभारी अभय बैस का कहना है कि धर्मांतरण की शिकायत मिली थी।जिसमे पुलिस गई थी और पता चला कि प्रार्थना सभा किया जा रहा है ।जिसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद क्लियर होगा कि मामला क्या है।