Blog

KKC बिग ब्रेकिंग..जब पार्षद रंगा नाराज होकर निकल गए सामान्य सभा से

अशोक बोले,रंगा उधर बैठ जाओ इधर एमआईसी मेंबर केसरी बैठेगी

सामान्य सभा  45 मिनट विलम्ब से हुआ शुरू

खास्खबर बिलासपुर। नगर निगम की सामान्य सभा 12 बजे तक शुरू नही हुई।लेकिन इसके पहले भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों का आना शुरू था।इस बीच भाजपा पार्षद रंगा नादम एक जगह पर बैठे हुए थे।कुछ देर बाद एमआईसी मेंबर केसरी इन्गोले पहुंची और भाजपा नेता अशोक विधानी से पूछी मेरी जगह कहां पर हैं कहां पर बैठना है मुझे।तब अशोक विधानी ने उनके लिए जगह खोजा और बोले कि आप भी उधर कही पर बैठ जाओ।लेकिन वह बोली कि एमआईसी मेंबर को भी पीछे बैठना है क्या…तब अशोक विधानी सोचे उर थोड़ी देर तक इधर उधर देखा फिर अचानक सामने बैठे भाजपा पार्षद रंगा नादम को उठाया और बोले की आप पीछे बैठ जाओ…बाद फिर क्या पार्षद रंगा नादम नाराज तो नहीं हुए लेकिन उनका चेहरा बता रहा था कि वो नाराज होकर गए है और बोलते हुए गए की उनको कुछ काम है ।

*पार्षद बोले,घर में कुछ काम है*

पार्षद रंगा नादम से जब पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अचानक उनको कुछ काम याद आया और वे घर के लिए निकल गए।

*पार्षद बोले,की अभी आ जाएंगे,नाराज नहीं है*
पार्षद प्रकाश यादव उर्फ बंटी का कहना है कि भाजपा पार्षद रंगा नादम नाराज नहीं है बल्कि थोड़ी देर में आ जाएंगे।लेकिन12.15 बजे तक नहीं पहुंचे।जिसकी चर्चा होती रही।

अचानक पार्षद पहुंचे रंगा और बैठे मीडिया और आमजनों कें साथ

करीब 1 घंटे बाद पार्षद रंगा नादम पहुंचे और पार्षदों के साथ न बैठकर मीडिया और आमजनों के साथ बैठ गए ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *