भाजपा पार्षद जय वाधवानी के बिगड़े बोल,सामान्य सभा में बोले,ऊर्जा पार्क का मुक्तिधाम ऐसा बनेगा की मरा हुआ इंसान भी जिंदा हो जाएगा

नगर निगम की सामान्य सभा में भाजपा पार्षद के बिगड़े बोल
KKC बिग ब्रेकिंग। सामान्य सभा मे आज भाजपा और कांग्रेस के पार्षद एक दूसरे पर आरोप लगाकर बहस कर रहे थे । सवालों और जवाब के चक्कर में आपसे में बहस भी कर रहे थे।इसी बीच लिंगियाडीह के कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल ने ऊर्जा पार्क स्थित मुक्तिधाम को बेहतर बनाने और सरकंडा मुक्तिधाम की तरह पर सुंदर और साफ सुथरा बनाने की मांग की।जिसमे उन्होंने कहा कि
मुक्तिधाम आज एकदम जर्जर है और बदहाल है जिसे ध्यान में रखते हुए सौंदर्यीकरण कराया जाए।इसी बीच नवनियुक्त पार्षद जय वाधवानी ने तुरन्त बोल दिया और शब्दों की मर्यादा तोड़कर यह बोल गए की ऊर्जा पार्क का मुक्ति धाम ऐसा बनेगा की मरा हुआ आदमी भी जिंदा हो जाएगा।यह सुनकर लोग पार्षद जय को देखने लगे।इस बीच सदन में यह चर्चा होती रही की आखिर ये पार्षद क्या बोल गया।

*कांग्रेस पार्षद बोले,शब्दों की मर्यादा भूल चुके है पार्षद*
लिंगियाडीह के पार्षद दिलीप पाटिल का कहना है कि भाजपा के नवनियुक्त पार्षद शब्दों की मर्यादा भूल चुके है ।और इसलिए उत्साह ने कुछ ज्यादा ही बोल गए है।
*भाजपा पार्षद ने पहली बार माइक थामा और उत्साह में बोलने लगे*
सामान्य सभा में लोगो ने यही देखा की भाजपा पार्षद जय वाधवानी इतने ज्यादा उत्साह में रहे की हर बार किसी न किसी के बीच में बेवजह माइक लेकर बोलने लगे जिसकी चर्चा होती रही ।