Blog

9 वीं में जयंत रात्रे प्रथम, 11 वीं में मानसी ने मारी बाजी

सेजेस पंधी में वार्षिक परीक्षा फल घोषित

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंन्धी में सत्र 2024 – 25 के वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई, जिसमें बालिकाओं ने बाजी मारी, परीक्षा परिणाम की घोषणा एक समारोह में की गई।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी के प्राचार्य संजय शर्मा ने कहा कि शिक्षक शालाओं में पालक की तरह अपनी भूमिका निभाते हैं प्रत्येक बच्चे को समान अवसर देते हुए अध्यापन करते हैं लेकिन बच्चों के परीक्षा परिणाम में अंतर के साथ ही साथ सफलता और सफलता भी परिलक्षित होता है इसका मुख्य कारण छात्रों के शिक्षण के प्रति पालकों की रुचि, छात्रो की अध्ययनशीलता, छात्रों के आसपास का वातावरण, छात्रों की शालाओं में उपस्थिति व शिक्षकों द्वारा दिए गए शालेय कार्य की पूर्ति है, यही विषय छात्रों के परीक्षा परिणाम को भिन्न-भिन्न कर देता है और यही कारण है की कुछ छात्र सर्वाधिक अंक कुछ मध्यम व कुछ छात्र असफल भी हो जाते हैं।

असफल छात्र को भविष्य में और भी अवसर मिलते हैं उन्हें असफलता से सीख लेकर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लक्ष्य निर्धारित करने पर बेहतर परीक्षा परिणाम व सफलता प्राप्त होती है, प्राचार्य ने सभी छात्रों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बताया कि स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंन्धी में 10 अप्रैल से ऑनलाइन प्रवेश प्रारम्भ हो चुका है, सभी छात्र ऑनलाइन प्रवेश लेकर दस्तावेज सहित प्रवेश आवेदन शाला में जमा करें।

कक्षा 9 वी –
प्रथम – जयंत रात्रे 93%
द्वितीय – सुजीता डोंगरे 88.67%
तृतीय – निखिल पत्र वाणी 89.83%

कक्षा 11 वीं –

कला संकाय –
प्रथम – मानसी सूर्यवंशी 82.6%
द्वितीय – मनीषा पटेल 74%

विज्ञान संकाय –
प्रथम – मानसी केवट 77.8%
द्वितीय – प्रीति निर्मलकर 73%

वाणिज्य संकाय –
प्रथम – प्राची साहू 71.&%
द्वितीय – भोलाराम 63.4% घोषित किये गए।

इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा जी ने छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंन्धी स्कूल में शिक्षण बेहतर होता है अतः सभी छात्र मिलकर अपने परीक्षा परिणाम को बेहतर बनाने के लिए निरंतर अध्ययन करते रहें। शाला में उपस्थित चिचिरदा स्कूल के प्राचार्य श्रीमती रूबी हनीफी ने छात्रों को बधाई दी व लक्ष्य निर्धारित करते हुए सत्र आरंभ से अंत तक निरंतर अध्ययन करते रहने से बेहतर वार्षिक परीक्षा परिणाम मिलने की बात की।

स्थानीय वार्षिक परीक्षा प्रभारी श्रीमती अर्चना देवांगन ने सभी कक्षा परीक्षा परिणाम प्रतिशत व सभी कक्षा व संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के विषय में अवगत कराते हुए कहा की कम समय में मूल्यांकन करते हुए प्रवेश की समय सीमा में स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है।

कार्यक्रम में परीक्षा परिणाम की घोषणा के अवसर पर प्रथम और द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्राचार्य व अतिथियो के द्वारा स्मृति चिन्ह देते हुए प्रोत्साहित किया गया, कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती प्रीति पांडेय ने व आभार प्रदर्शन व्याख्याता श्रीमती हेमलता वर्मा के द्वारा किया गया।

वार्षिक परीक्षा फल की घोषणा के अवसर पर सेजेस प्राचार्य संजय शर्मा, एसएमडीसी के अध्यक्ष राधेश्याम मिश्रा, पंन्धी ग्राम के सरपंच विनोद साहू, बसंतपुरी गोस्वामी, नीरज श्रीवास, प्राचार्य रूबी हनीफी व्याख्याता हेमलता वर्मा, रोमा सरकार, अर्चना देवांगन, माधुरी कौशिक, हेमंत शर्मा, केशनी साहू, प्रीति पांडेय, मौली गुईन, ओमप्रकाश दुबे, कमला चंद्रा सहित स्टाफ उपस्थित थे।

संजय शर्मा
सेजेस प्राचार्य पंधी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *