Blog
सेंट जेवियर्स स्कूल में मनाई गई अंबेडकर जयंती

सेंट जेवियर्स स्कूल जबड़ापारा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिसमें विद्यार्थी अनुराज शुक्ला के द्वारा आंबेडकर जी का रूप धारण कर विद्यार्थियों को उनके जीवन के बारे में दिखाया इस अवसर में प्राचार्य शाइस्ता बेगम ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की एवं डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, जातीय भेदभाव और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण पर विचार रखीं। और बताया कि विद्यालय में प्रत्येक विशेष दिवस में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ताकि विद्यार्थी हर विशेष दिवस को भलीभांति जाने,और उनसे प्रेरणा ले। इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थीगण एवं शिक्षकों की भागीदारी रही