Blog

अलग-अलग 2 प्रकरणों में 2 आरोपीयों के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब जप्त

अवैध शराब बेचने वालों के विरुद्ध के लगातार कार्यवाही जारी

बिलासपुर । कोनी पुलिस ने अवैध महुआ शराब बनाने वाले और बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों के पास से 40 लीटर शराब बरामद किया है।

कोनी पुलिस ने बताया की ग्राम सेमरताल में अवैध शराब बनाकर, बिक्री किया जा रहा है। सूचना पर कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और आवेदन शराब बनाने वाले देवी सूर्यवंशी पिता सखाराम सूर्यवंशी उम्र 32 साल सूर्यवंशीपारा सेमरताल से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹ 4000 रुपए और गोरेलाल सूर्यवंशी पिता स्व. रूपसाय सूर्यवंशी उम्र 59 साल साकिन सूर्यवंशीपारा सेमरताल से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹4000 रुपए दोनों आरोपियों से जुमला 40 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती ₹8000 जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है। आरोपीयों के विरुद्ध वजह सबूत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आबकारी अधिनियम के तहत‌् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *