मेडिकल स्टोर की आड़ में इलाज करने वाले झोलाछाप डॉक्टर का दुकान हुआ सील

बिलासपुर । ग्राम कलमीटार में मेडिकल स्टोर के आड़ में इलाज करने वाले झोलाछाप डाक्टर पर तहसीलदार शिल्पा भगत ने कार्यवाही कर क्लिनिक को सील कर दिया है।
रतनपुर क्षेत्र के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक फैला हुआ है। जो प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए धड़ल्ले से क्लिनिक का संचालन कर रहे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रतनपुर से लगे हुए ग्राम कलमीटार में स्थित यश मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लीनिक चलाने वाले एक झोलाछाप डॉक्टर सत्यजीत गोलदार पर तहसीलदार शिल्पा भगत ने कार्यवाही कर मेडिकल दुकान को सील कर दिया है। बता दे बीते कुछ माह पूर्व उक्त झोलाछाप डाक्टर सत्यजीत गोलदार के पास गांव की एक 35 वर्षीय महिला रेखा बिंझवार पति लक्ष्मी बिंझवार इलाज के लिए पहुंची थी, जिस पर परिजनों ने उनके पति के बताए अनुसार उनकी पत्नी को उक्त झोला छाप डाक्टर ने दो इंजेक्शन लगाया था और दवाइयां दी गई थी, जिसके बाद से उस महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने लगी और सांस फूलने लगी, जिस पर महिला के परिजनों ने आनन फानन में किसी तरह रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक लाया गया। रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरी परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया था। उक्त मामले को गंभीरता के लेते हुए तहसीलदार डी के कोशले ने जांच की थी जिसमें झोलाछाप डाक्टर से प्रामाणिक तौर से इलाज करना पाया गया था।उसके बाद क्लिनिक को तहसीदार ने पंचनामा कर सील कर दिया था।

लेकिन बाद मे झोलाछाप डॉक्टर ने फिर से क्लीनिक का संचालन करना शुरू कर दिया था।जिसकी शिकायत फिर से हुई और उसकी जांच की गई। जांच में पाया गया कि मेडिकल दुकान का संचालन किया जा रहा है और मेडिकल दुकान की आड़ में डॉक्टर द्वारा इलाज भी किया जा रहा है।यह सूचना पाकर तहसीलदार शिल्पा भगत ने मौके पर पहुंचकर जांच की और पुनः दुकान को सील कर दिया ।

तहसीलदार शिल्पा भगत ने बताया कि कोटा एसडीएम के आदेश पर ग्राम कलमीटार में स्थित यश मेडिकल स्टोर के आड़ में संचालित क्लिनिक को रिवेन्यू टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जांच की गई जिसमे बगल के कमरे में दो स्थानों पर मरीजों के इलाज वाला हॉस्पिटल बेड पाया गया जिसके आधार पर उक्त स्थल की सील कर दिया गया है।
तहसीलदार बोली,दुकान को सील कर दिया गया है
तहसीलदार शिल्पा भगत का कहना है कि
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ग्राम कलमीटार में यश मेडिकल स्टोर में जांच की गई जहाँ इलाज में उपयोग होने जैसी बेड मिलने पर उस जगह को सील कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई करने के लिए प्रतिवेदन बनाकर एसडीएम को भेजा गया है।