पेट्रोल पंप में मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी के मोबाईल किमती 12000 का मषरूका बरामद
बिलासपुर।पेट्रोल पंप में काम करने वाले कर्मचारी का बाइक सवार युवक मोबाइल चोरी करके भाग गया।सरकंडा पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
सरकंडा पुलिस ने बताया की प्रार्थी विजय साहू बघवा मंदिर के पास सीपत चौक सरकण्डा करने वॉला है।जो सरकंडा के ईश्वर पेट्रोल पंप में काम करता है।पेट्रोल पंप में शाम के समय ग्राहकों की गाड़ी में पेट्रोल डाल रहा था अपने मोबाईल को पेट्रोल मशीन के पास रखा था,शाम करीब 4.30 बजे एक मोटर सायकल में दो व्यकित पेट्रोल डलवाने आये और पीछे बैठा लड़का गाड़ी से ऊतर कर मोबाईल को चोरी कर लेकर भाग गया।
जिसकी रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई गई। पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू की।इसी बीच पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन के आधार पर मोबाइल चोरी करने वाले युवक की तलाश की।पुलिस को पता चला कि अतुल यादव नूतन चौक सरकण्डा का आरोपी चोरी का मोबाईल बेचने के लिए घूम रहा है पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर पूछताछ किया गया।तब आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया।
पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया है