Blog

मोपका चौक का होगा कायाकल्प,नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

नगर निगम ने आयुक्त के निर्देश पर की कार्रवाई

बिलासपुर । नगर निगम ने सड़क चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण करने के
साथ ही अतिक्रमण करने का काम शुरू
कर दिया है। मोपका
में काफी समय से बेजाकब्जा करके व्यापार करने वालों को
हटाया गया है।अतिक्रमण हटाने का मुख्य मकसद सौंदर्यीकरण करना है।

बता दे बिलासपुर के एक छोर के प्रवेश द्वार मोपका चौक व्यवस्थित और नए स्वरूप में नज़र आने वाला है। जल्द ही मोपका चौक का कायाकल्प और गार्डन का निर्माण किया जाएगा।लगभग 6 माह पहले स्थानीय कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने इसकी घोषणा की थी,जिसके बाद मोपका चौक सौंदर्यीकरण के लिए अधोसंरचना मद से 1 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई थी।


चौक को व्यवस्थित करने के पहले चौक और आसपास सड़क के किनारे अस्थायी अतिक्रमण को नगर निगम की टीम ने हटाया,जिसके बाद चौक और मार्ग चौड़ा हो गया है।मोपका चौक और उसके तीनों दिशाओं के मार्ग पर अस्थायी अतिक्रमण कर लिया गया था। जिससे ट्रैफिक जाम,पार्किंग समस्या और दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी।

अतिक्रमण को स्वयं से हटाने नगर निगम ने पूर्व में सभी कब्जाधारियों को नोटिस जारी किया था।
नोटिस मिलने के बाद भी कब्जाधारियों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया,जिसके बाद आज अतिक्रमण विभाग और जोन 7 की टीम ने सभी अतिक्रमण को हटाया। अतिक्रमणकारियों ने टेंट,दुकानों के बाहर शेड और चबुतरा और अन्य प्रकार से अतिक्रमण किया गया था। अतिक्रमण हटने के बाद अब चौक व्यवस्थित होगा साथ ही ट्रैफिक स्मूथ और दुर्घटना का खतरा कम होगा।

जोन कमिश्नर बोले,सड़क चौड़ीकरण के साथ सौंदर्यीकरण भी होगा

सरकंडा जोन के कमिश्नर का कहना है कि नगर निगम ने आयुक्त के निर्देश पर कार्रवाई की है।जिससे अतिक्रमण करने वालो को पहले नोटिस दिया गया था उसके बाद यह कार्रवाई की गई।

मोपका के लोग बोले,अतिक्रमण होने से सबसे ज्यादा समस्या ट्रैफिक जाम की

मोपका में रहने वाले लोगों का कहना है कि अतिक्रमण होने से सड़क की चौड़ाई कम तो हुई ही थी।इसके साथ ही सबसे ज्यादा समस्या ट्रैफिक जाम की होती है।जिसके कारण रोज सुबह और शाम ट्रैफिक जाम रहता था और आने जाने वालो को समस्या होती थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *