Blog

चोरी का बर्तन व सामान खरीदी करने वालों के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर । रतनपुर अंतर्गत ग्राम अकलतरी निवासी गजानंद शर्मा व साश्वत शर्मा के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर से धान, गेहॅू, काँसे का बर्तन, चॉदी का एक जोड़ी पायल, एलईडी टी.व्ही., कम्प्यूटर सेट चोरी कर लिया था। जिसकी रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने चोरी का अपराध दर्ज कर जाँच किया। जिसमे अज्ञात चोरों की लगातार खोजबीन की जा रही थी। अज्ञात चोरों के बारे में खोजबीन करने के लिए मुखबीर लगाया गया था।इसी बीच मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अकलतरी राजकमल धीवर के घर में चोरी का कुछ सामान रखा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस ने संदेही को अभिरक्षा में लेकर पुछताछ किया। जिसने ग्राम अकलतरी के दो सुने मकानों में अपने अन्य साथी के साथ जीतू धीवर, अकबर खान के साथ चोरी करना स्वीकार किया। चोरी किये बर्तन व धान, गेहॅू को कोनी बिलासपुर में बेचना बताने से चोरी करने वाले व चोरी के सामान खरीदी करने वाले व्यापारियों के विरूद्ध पर्याप्त सबूत पाये जाने से 6 आरोपियों

राजकमल धीवर पिता बलराम धीवर उम्र 25 वर्ष निवासी धीव मोहल्ला अकलतरी थाना रतनपुर,जीतू धीवर पिता रामनाथ धीवर उम्र 20 वर्ष निवासी छोटी कोनी दैहानपारा,अनिल कसेर कोनी,अमन रात्रे कोनी , विवेक साव कोनी और अकबर खान पिता स्व. लतीफ खान उम्र 45 वर्ष निवासी अशोकनगर
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *