आदतन गुंडे बदमाश युवकों ने रास्ता रोककर की पिटाई
दोस्त के साथ घर जा रहे युवक को मारा
मारपीट की घटना से दहशत में बाइक छोड़कर भागे युवक
विलासपुर। टिकरापारा यादव मोहल्ला में रहने वाले आदतन गुंडे बदमाश युवकों ने दो युवकों को बिना किसी बात के इतना मारा की युवक बाइक छोड़कर भाग गए।मामले में पुलिस ने मारपीट गुंडागर्दी करने वालो के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है
सिटी कोतवाली सीएसपी ने बताया आदर्श मिरी ने सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की रात करीब 2.40 बजे अपने दोस्त ऋषभ मीरी के साथ अपनी अपनी बाइक से घर जा रहे थे।इसी बीच यादव मोहल्ला टिकरापारा में पहुंचे तो 3 से 4 लड़के अचानक रास्ता रोके। उसके बाद एक युवक बोला की यही लोग है इनको मारो कह कर गाली गलौच करते हुए जमकर मारपीट किए। मारपीट के दहशत और गुंडागर्दी से आदर्श और ऋषभ दोनों गाड़ी छोड़कर भाग गए और सीधे सिटी कोतवाली थाना पहुंचे। पुलिस ने पीड़ितों की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना की।जांच में पता चला कि यादव मोहल्ले का अंकुश यादव आदतन गुंडा बदमाश है जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। आरोपी ने अपने अन्य साथियों राहुल,अजय और करण के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किए।पुलिस ने अंकुश यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है। बाकी के फरार आरोपियों कि तलाश जारी है।
सीएसपी ने पूछा पीड़ित से,कोई पुराना विवाद या लड़ाई झगड़ा तो नहीं
सीएसपी ने प्रार्थी से पूछताछ किया उन्होंने प्रार्थी से पूछा कि आरोपी अंकुश से पहले का कोई लड़ाई झगड़ा या विवाद तो नहीं है। तब पीड़ित ने बताया कि वह तो उसे जानता तक नहीं है।बल्कि वह तो अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था।
सीएसपी बोले,आरोपी आदतन गुंडा बदमाश,जिला बदर की होगी कार्रवाई
सीएसपी ने कहा है कि आरोपी अंकुश यादव आदतन अपराधी गुंडा बदमाश है। जिसके लिए जिला बदर की कार्यवाही की जा रही है। और इसके लिए एसपी से बात करके कलेक्टर के पास फाइल भेजा जाएगा।
इसके साथ ही आरोपी की हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।