खेत से 3300 किलो लहान के साथ 211 लीटर शराब भी जब्त

9 ठिकानों में बोला आबकारी विभाग ने छापा मारा
बिलासपुर। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने लगातार तीसरे दिन भी कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर तखतपुर क्षेत्र में धावा बोला। संयुक्त टीम ने ग्राम गनियारी,घुटकू और बेलटुकरी में रेड कार्रवाई के दौरान शराब और लहान का जखीरा जब्त किया।
मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग की कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी सफलता मिली है। 211 लीटर शराब के अलावा 3300 किलोग्राम लहान बरामद किया गया है। लहान को टीम ने मौके पर नष्ट भी कर दिया है। आबकारी की संयुक्त टीम ने कलेक्टर के आदेश पर गनियारी घुटकू बेलटुकरी में क्रमिक रूप से धावा बोला है। दो जगह छापामार कार्रवाई के दौरान टीम ने दो मामले दर्ज किए हैं। टीम ने इस मौके पर 211लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया है। इसके अलावा 215 डिब्बों में कुल 3300 किलोग्राम महुआ पास लहान बरामद कर नष्ट कर दिया है।
211 लीटर शराब जब्त,एक गिरफ्तार
आबकारी विभाग ने बताया कि ग्राम गनियारी में छापामार कार्रवाई के दौरान पुनिता बाई वर्मा से 8 लीटर महुआ शराब दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) 59(क) का अपराध दर्ज किया गया है। इसके अलावा टीम ने गनियारी स्थित एक खेत में छुपाकर रखी गई 203 लीटर से अधिक महुआ शराब कब्जे मेैं लिया है। साथ ही 3300किलोग्राम महुआ पास लाहान लावारिश हालत में बरामद किया है।
लावारिश शराब बरामद
लावारिश शराब और लहान मामले को दर्ज करने के अलावा टीम ने प्रकरण को विवेचना में लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ अपराध
आबकारी विभाग ने बताया कि पिछले तीन दिनों की लगातार कार्रवाई में अधिकांश महुआ शराब का निर्माण करने वालों को जेल भेजा गया है। आज की कार्रवाई में खेतों में छिपाकर रखे गए बरामद कच्ची शराब और लहान प्रकरण में अज्ञात लोगों के ख़िलाफ़ अपराध दर्ज किया गया है।
तीन गांव के 9 ठिकानों पर धावा
आबकारी की संयुक्त टीम ने इसके अलावा गनियारी के 9 स्थानों सत्यवती वर्मा कुंवरिया वर्मा पुष्पा वर्मा रतवाई वर्मा अन्नपूर्णा वर्मा सिद्धांत वर्मा जानू वर्मा मंगलीन बाई वर्मा शिववर्मा धावा बोला। साथ ही ग्राम बेलटुकरी में संदीप वर्मा आदिप वर्मा दुर्गा बाई वर्मा के ठिकाने पर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया है। इसी तरह घुटकू में केसर लोनिया धनीराम लोनिया के घर में आबकारी की संयुक्त टीम दबिश दी है।जिनसे अवैध महुआ शराब बरामद किया गया है।