Blog

एरमसाही में ‘मोर आवास, मोर अधिकार’ कार्यक्रम, लाभार्थियों को मिले आवास के फॉर्म

मस्तूरी। मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत एरामसही में ‘मोर आवास, मोर अधिकार, आपके द्वारा साय सरकार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद स्थानीय छोटी बच्चियों और महिलाओं ने सुंदर चित्रकला और रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्र प्रकाश सूर्या और जिला पंचायत प्रतिनिधि ने लाभार्थियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भागमती जी के घर जाकर आवास के लिए उनका फॉर्म भरा और ओमप्रकाश बघेल का फॉर्म मोबाइल से ऑनलाइन जमा किया।
इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सूर्या ने छत्तीसगढ़ सरकार की जन नीतियों को ग्रामीणों के सामने रखा और उनकी उपलब्धियों को गिनाया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने ‘मोदी की गारंटी’ का जिक्र करते हुए कहा कि गांव-गांव में विकास होगा। ‘विष्णु सरकार के सुशासन’ को जनता ने बनाया है और जनता ही इसे संवारेगी। उन्होंने कहा कि ‘साय सरकार’ ग्रामीणों के सपनों को साकार कर रही है और ‘विष्णु देव साय जी की सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ा रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्या, जनपद सदस्य अंजलि भास्कर पटेल, सरपंच विश्व मनी खांडेकर, पूर्व जनपद सदस्य राधा दुर्गा पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, डॉ. कपिल पटेल, छवि पटेल, अमरनाथ बंजारे, राजेश्वर पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और लाभार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने आवास योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाया और सरकार की योजनाओं की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *