Blog

5 घंटे बंद रहेंगे शहर के ट्रैफिक सिग्नल…..एसएसपी बोले,गर्मी में सिग्नल के नाम से चौक पर खड़े रहना पड़ता है,लगती है बहुत भयंकर गर्मी

एसएसपी रजनेश सिंह ने जारी किया निर्देश

चिलचिलाती धूप में ड्यूटी करने वाले जवानों के लिए छाया छतरी की भी व्यवस्था..

बिलासपुर। इन दिनों गर्मी का प्रभाव लगातार बढते जा रहा है,इस चिलचिलाती धूम में आमजनों को दोपहर के समय सिग्नल होने की स्थिति में खड़ा होना अत्यधिक कष्टप्रद रहता हैं।इसके लिए एसएसपी ने आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ भीषण गर्मी के दिनों में राहत पहुंचाने के लिए दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक शहर के सिग्नल को बंद रखने के आदेश दिए गए है।

इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक प्रभारी रामगोपाल करियारे ने बताया कि,भीषण गर्मी को ध्यान रखते हुए एसएसपी के निर्देश के परिपालन में शहर के सिग्नल को दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक बंद रखा जाएगा।
हालांकि बंद सिग्नल पर ट्रैफिक पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था हेतु निरंतर तैनात रहेंगे, साथ ही साथ किन्हीं परिस्थितियों में सिग्नल बंद करने के उपरांत यातायात व्यवस्था बाधित, जाम या अव्यवस्था की स्थिति निर्मित होती है तो ऐसे स्थिति में यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से रखने हेतु सिग्नल पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।


बता दें कि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ने चिलचिलाती धूप में जहां आम जनों को राहत देने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिग्नल बंद रखने निर्देशित किए जाने के साथ ही साथ चौक चौराहों पर इस भीषण गर्मी में ड्यूटी करने वाले यातायात के जवानों को “छाया नुमा छतरी” भी प्रदान किया गया ताकि सिग्नल बंद रखे जाने से जहां छतरी की छाया के नीचे ड्यूटीरत यातायात के जवान अपने कर्तव्य का निरंतर निर्वहन मुस्तैदी से कर सकेंगे।

ट्रैफिक पुलिस ने कि अपील

यातायात पुलिस बिलासपुर द्वारा आम जनों से अपील किया है कि जिन चौकों पर सिग्नल बंद रखा जाएगा उन जगहों पर यातायात नियम का समुचित पालन करते हुए ही अपनी वाहनों को धीमी गति से सुरक्षित ढंग से चौक क्रॉस कर अपनी यात्रा पर जाएं एवं सदैव यातायात नियम का पालन करें.

बन्द ट्रैफिक सिग्नल का भी पालन करे,ट्रैफिक जाम से बचे

शहर के प्रमुख चौक चौराहे पर सिग्नल बंद होने की स्थिति में निसंदेह है यातायात व्यवस्था बनाए रखना यातायात पुलिस के लिए सरल सुगम एवं व्यवस्थित यातायात प्रबंधन हेतु अत्यंत आवश्यक है साथ ही आम जनमानस के लिए इसका पालन करना अनिवार्य है अतः समस्त आम नागरिकों को इस भीषण गर्मी से बचाव हेतु सिग्नल बंद करके गर्मी से निजात दिलाते हुए आवागमन की सुविधा प्रदान की गई है परंतु आमजन से यह निवेदन भी की गई है कि आवागमन के दौरान शहर के प्रत्येक चौराहे पर यातायात नियमों का अनुशासित तरीके से पालन करें एवं ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों कर्मचारियों के निर्देशों का प्रत्येक स्थल पर पालन करते हुए अपने वाहन का चालन करें और सरल सुगम एवं सुव्यवस्थित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंचे।

एसएसपी बोले,भारी गर्मी और धूप से बचने के लिए जारी किया आदेश

लगातार बढ़ती गर्मी और तपती धूप को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने आदेश जारी किया है।एसएसपी का कहना ही कि 5 घंटे तक सबसे ज्यादा धूप और गर्मी पड़ती है।जिसमे लोगो को ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने के लिए चौक पर सिग्नल के इंतजार में खड़े रहना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *