ट्रांसफार्मर में चढ़कर डियो चढ़ाते करंट की चपेट में आया युवक

मौके पर हुई मौत, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना
बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार शाम 4 बजे के आसपास एक युवक बिजली लाइन खराब होने पर ट्रांसफार्मर में चढ़ कर डियो चढ़ाते समय करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कर्रा के वार्ड क्र. 17 बंजरपारा मोहल्ला में लगे ट्रांसफार्मर में कुछ खराबी आने से पिछले कुछ दिनों से मोहल्ले में बिजली आपूर्ति बाधित थी जिसे गांव के कुछ लोगों ने ग्राम लिमतरा, पहरीपारा निवासी
उमेश कुमार कुर्मी पिता अशोक कुर्मी उम्र लगभग 32 वर्ष को बिजली को बनाने बुलाया था जो रविवार लगभग शाम 4 ट्रांसफार्मर में चढ़ डियो चढ़ा रहा था तभी 11 केव्ही तार से उमेश का हाथ टच हो गया जिससे उमेश बुरी तरह से जल गया और ट्रांसफार्मर से नीचे गिर गया जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बिलासपुर स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत उमेश को मृत घोषित कर दिया वही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु मर्च्यूरी में भेज दिया है