अपोलो के खिलाफ अपराध दर्ज कराने 2 मई को कांग्रेस की स्वास्थ्य न्याय यात्रा
अपोलो अस्पताल से लेकर नेहरू चौक निकलेगी यात्रा,फिर होगी आमसभा
विलासपुर। ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि
प्रशासन ने फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम और अपोलो प्रबन्धन के विरुद्ध कुछ धाराओं में एफआईआर किया है ,जबकि ज़िला कांग्रेस कमेटी लगातार मांग कर रही थी कि एफआईआर फर्जी डॉक्टर नरेंद्र विक्रमादित्य यादव सहित अपोलो के चेयरपर्सन डॉ प्रताप रेड्डी, एक्सक्यूटिव चेयर पर्सन प्रीथा रेड्डी ,रीजनल हेड मनीष मट्टू और बिलासपुर के यूनिट हेड अर्णव राहा के विरुद्ध नामजद एफआईआर की मांग किया जाएगा ,जिसके सरकंडा पुलिस को और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है।
विजय केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जाएगा, जब तक फर्जी डॉक्टर और अपोलो प्रबन्धन के जिम्मेदार लोगों के ऊपर नामजद एफआईआर नही होगी ,कांग्रेस पीछे नही हटेगी । विजय केशरवानी ने कहा कि 2 मई को प्रस्तावित स्वास्थ्य न्याय यात्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपोलो हॉस्पिटल से नेहरू चौक तक निकाली जाएगी ,नेहरू चौक में आमसभा होंगी और छत्तीसगढ़ के शीर्ष नेतृत्व शामिल होगा ,
विजय केशरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ अन्य प्रांतों की तुलना में पिछड़ा हुआ है ,यहां स्वास्थ्य सेवा में पारदर्शिता जरूरी है ताकि जनता का भरोसा जो कुछ दिनों से टूटा है उसमें विश्वास हो ,
विजय केशरवानी ने कहा कि आज आयुष्मान कार्ड एक मुद्दा है जिसे अपोलो सहित बहुत से हॉस्पिटल में मान्यता नही है जबकि छत्तीसगढ़ सरकार की गरीब जनता को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए बड़ा कार्यक्रम है ,आयुष्मान कार्ड को अनिवार्य रुप से लागू कराना सरकार की नैतिक जिम्मेदारी है और छत्तीसगढ़ सरकार को इस ओर पहल करने की आवश्यकता है केवल आयुष्मान कार्ड बनाने से सरकार अपनी जिम्मेदारी से नही बच सकती ,उसे ये भी देखना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ वांछित गरीब जनता को मिल रहा है कि नही ।
विजय केशरवानी ने कहा कि यूक्रेन,कजाकिस्तान,रशिया जैसे विदेशी धरती से मेडिकल धारी डॉक्टरो की डिग्री की जांच हो कि वे किस कालेज से,किस विश्वविद्यालय से डिग्री ली है ,उन संस्थाओ की वैधतता है कि नही ?
विदेश से डिग्री प्राप्त डॉक्टरों के लिए भारत मे पंजीयन ,उनकी डिग्री की जांच किसी एक्सपर्ट कमेटी से कराना ,ऐसे डॉक्टरों को सरकारी अस्पतालों में योग्य डॉक्टरों के अंडर इंटर्नशिप एक निश्चित अवधि तक जरूरी हो ,फिर उनके कुशलता के बाद उन्हें भारत मे प्रैक्टिस,सर्विस करने की अनुमति हो ।
अभी तक भारत मे कितने ऐसे डॉक्टर है जिनका भारत मे पंजीयन नही है ,डिग्रीयों की जांच नही की गई है उनकी जांच हो संदिग्ध हो तो उनके ऊपर कानूनी कार्यवाही की जाए।
ऐसे अनेक मुद्दों को लेकर न्याय यात्रा और आमसभा होगी ।
तैयारी को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा है।
आज ब्लॉक 3 में बैठक हुई ,
न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस की वार्डों में बैठकें हो रही है! आज वार्ड क़मांक 54 भक्त माता कर्मा नगर, चिंगराजपारा में ब्लाक 03 अध्यक्ष विनोद साहू की अध्यक्षता में वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई!