विशाल आमसभा के बाद सीएम हाउस का घेराव होगा आज

बिलासपुर कांग्रेस कमेटी रायपुर जाकर करेंगे प्रदर्शन
बिलासपुर। प्रदेश में लगातार छोटी छोटी बच्चियों के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न ,महिलाओ के साथ बलात्कार, मर्डर, लूटपाट ,जैसे गम्भीर प्रकृति के अपराध आज सामान्य सा हो गया है,जब से भाजपा छत्तीसगढ़ में सत्तासीन हुई है ,
लचर कानून व्यवस्था और अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए जिससे जनता भय और डर के माहौल में जीने के लिए मजबूर हो गई है, रामनवमी के पावन पर्व पर दुर्ग में एक 6 वर्षीय बच्ची के साथ रेप, हत्या जैसे घिनौनी कृत्य दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर कर रख दिया ,जिसके विरोध में और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके इसके लिये प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास के घेराव कार्यक्रम के अन्तर्गत रायपुर में नगर निगम वाइट हाउस के सामने विशाल आमसभा होगी ।
जिसमे बिलासपुर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे।