Blog

पत्नी पर चरित्र शंका में दूध बांटने वाले पर जानलेवा हमला

हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।पत्नी के चरित्र पर शंका करने वाले पति ने दूध वाले पर जानलेवा हमला कर दिया उसके बाद मायके गई पत्नी पर भी हमला करके ससुराल गया लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने घटना के पहले ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि तालापारा मरीमाई मंदिर के पास मोहम्मद मोबिन ने दूध बांटने वाले ग्राम पिरैया निवासी जयपाल साहू पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद मोबिन अपनी पत्नी के चरित्र को लेकर शंका करता था, जिसके कारण उसकी पत्नी लगभग डेढ़ माह पूर्व घर छोड़कर चली गई थी। इसी संदेह के चलते मोबिन ने जयपाल साहू पर चापड से जानलेवा हमला कर दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी पत्नी पर भी हमला करने के इरादे से तिफरा स्थित घर की ओर रवाना हुआ। लेकिन अपने प्रयास में सफल नहीं हो सका। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद मोबिन को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि आरोपी ने चरित्र शंका के कारण ही इस आपराधिक कृत्य को अंजाम दिया। घायल जयपाल साहू को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घायल का इलाज सिम्स में चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *