Blog

निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…..144 हितग्राही हुए शामिल

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन के आदेश एवं जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर यशपाल सिंह ध्रुव और शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय बिलासपुर के अधीक्षक डॉक्टर मीनू खरे के संयुक्त तत्वाधान एवं मार्गदर्शन में शनिवार को ग्राम पंडी में निशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरुणा चंद्र प्रकाश सूर्य अध्यक्ष स्वास्थ्य विभाग जिला पंचायत बिलासपुर के द्वारा किया गया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पंथी के सरपंच वीरेंद्र कुमार साहू एवं क्षेत्र के जनपद सदस्य रेवा शंकर साहू उपस्थित थे इस शिविर में विशेष कर वात रोग वायु विकार रोग हृदय रोग मधुमेह अर्श रोग एवं स्त्री रोग के मरीज आए जिनका उपचार कर निशुल्क औषधि प्रदान की गई आज टोटल 144 हितग्राहियों आए जिनमें से 112 लोगों के खून की जांच की गई जिसमें मधुमेह और हीमोग्लोबिन की जांच की गई, इसी प्रकार 127 लोगों के ब्लड प्रेशर की जांच की गई, शिविर में शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय चिकित्सालय बिलासपुर के चिकित्सक गढ़ डॉक्टर समीर तिवारी डॉक्टर ए एल गुप्ता और डॉक्टर अजय सिंह एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय पंडी के आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार भारतीअपने पूरे स्टाफ के साथ सेवा प्रदान किया।

उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में शिविर की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे ही आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर क्षेत्र के अन्य ग्रामों में लगाने की बात कही।
इस शिविर को सफल बनाने में ग्राम पंचायत पंडी के सरपंच वीरेंद्र साहू का विशेष सहयोग रहा। शिविर में खान , राजेंद्र सूर्यवंशी, बसंत गोस्वामी , ललित पटेल, हरीश श्रीवास ,विनोद साहू ,अर्जुन चौहान, रामलाल सूर्यवंशी ओमप्रकाश आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *