Blog

मारपीट,चोरी,पति पत्नि का विवाद और छेड़खानी के फरार वारंटियों को पुलिस ने पकड़ा

सीपत पुलिस की कार्यवाही 10 अभियुक्त गिरफ्तारी वारण्ट न्यायालय पेश कर किया गया जेल दाखिल

बिलासपुर। जिला में चलाये जा रहे सुशासन तिहार के मद्देनजर, बदमाश आरोपियों की धरपकड़ वारंट की तामीली एवं अवैध शराब बिक्री, आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह बिलासपुर द्वारा आदेश दिया गया है। इसी तारतम्य में सीपत पुलिस टीम के द्वारा विशेष अभियान चलाकर गांव गांव में घूमकर अपराध नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है अवैध शराब की कार्यवाही के साथ साथ मारपीट, चोरी,छेड़खानी,पति पत्नी विवाद के फरार अभियुक्त गिरफ्तारी वारंटियों को
धर पकड़ कर विभिन्न न्यायालयों में पेश तामिल किया गया है।सीपत पुलिस ने फरार वारंटियों में आशूतोष विश्वकर्मा उम्र 32 साल निवासी देवरी,सुधीर सिंह मवार उम्र 35 साल निवासी सोंठी, मनीष कुमार दुबे उम्र 32 साल निवासी देवरी,नंद कुमार रजक उम्र 35 साल निवासी गुडी, रघुवीर सिदार उम्र 28 साल निवासी झलमला, रोशन खरे उम्र 19 साल निवासी सीपत, गुलशन खरे उम्र 18 साल निवासी सीपत, हेतराम श्याम उम्र 32 साल निवासी बनियाडीह, अमन साहू उम्र 22 साल निवासी गुडी
और शैलेंद्र शिकारी उम्र 20 साल निवासी मटियारी को पकड़ा गया है। इसके बाद जेल दाखिल किया गया सीपत पुलिस द्वारा वारंटीयों का धरपकड़ निरंतर जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी सहायक उप निरीक्षक भारत सिंह मरकाम धर्मेंद्र यादव प्रधान आरक्षक परमेश्वर सिंह कौशल प्रसाद आरक्षक परमेश्वर जगत आकाश मिश्रा वेंकटेश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *