Blog

रोहित नेतानी की शानदार बल्लेबाजी और वासुदेव बरेठ की सटीक गेंदबाजी की बदौलत बिलासपुर ब्लू जीता पहुंचा एलीट ग्रुप में

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित मेंस सीनियर प्लेट ग्रुप T20 इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था ।

जिसमें आज बिलासपुर ब्लू ने अपना सेमीफाइनल मैच रायपुर के आरडीसीए मैदान में जशपुर के मध्य खेला

जिसमें बिलासपुर ब्लू ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट होकर 146 रन बनाएं जिसमें रोहित नेतानी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में 63 रन और अतुल पाल ने 18 रनों का योगदान दिया।

जशपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष सिंह ने तीन विकेट पवन राम ने दो विकेट प्राप्त किया ।

इसके पश्चात जशपुर ने 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट होकर 125 रन बना पाई।

जिसमें सुनील बेहरा ने 44 रन चित्रेश ने 24 रनों का योगदान दिया।

बिलासपुर की ओर से धार धार गेंदबाजी करते हुए वासुदेव बरेठ ने 8 रन देकर चार विकेट और परिवेश धर ने दो विकेट प्राप्त किया।

इस तरह बिलासपुर ब्लू ने यह मैच 21 रनों से जीत दर्ज की और में सीनियर एलीट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई की।

मैच के नायक नितिन काठावर और उदित बक्शी थे स्कोरर मनोज तिवारी और ऑब्जर्वर नवीन श्रीवास्तव थे। बिलासपुर ब्लू के कोच सुशांत शुक्ला है।

बिलासपुर ब्लू को टी 20 प्लेट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट जितने पर और टी 20 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रिक्ट में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के सचिव मुकुल तिवारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के अध्यक्ष नवीन जाजोदिया सचिव विंटेश अग्रवाल, अनुराग बाजपाई , देवेंद्र सिंह, सुशांत राय, आलोक श्रीवास्तव, महेंद्र गंगोत्री, रितेश शुक्ला, आशीष शुक्ला, ओपी यादव, दिलीप सिंह, राजेश शुक्ला कमल घोष ,टी साई कुमार, राजुल जाजोदिया, डॉ अशोक मेहता, डॉ वैभव ओटत्तलवार, डॉ आर डी पाठक , भूपेंद्र पांडे, सैलेश सैमुअल, अपूर्व भंडारी, फिरोज अली, सुशांत शुक्ला(बिलासपुर अंडर 19 कोच) , अभिषेक सिंह, अभुदय कांत सिंह, रोहित ध्रुव, प्रवीण कुमार, शेख अल्फाज, महेश दत्त मिश्रा अभिनव शर्मा, सोनल वैष्णव, मोईन मिर्जा, मोहम्मद ज़ाकिर, आयुश दीक्षित , नंद गिरीश और बिलासपुर के क्रिकेटर ने बधाइयां एवं अच्छे प्रर्दशन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।

यह सभी जानकारी क्रिकेट संघ बिलासपुर के सचिव विंटेश अग्रवाल के द्वारा दिया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *