Blog

शोभनाथ यादव ने गोल्ड मैडल जीत कर रचा इतिहास ,,पुलिस विभाग और बिलासपुर का नाम किया रौशन

बिलासपुर । हौसले बुलंद है तो अंधेरे में चिराग जलते है जीहां ऐसे ही
जुनून और फौलादी हौसले के दम पर नई इबारत लिखने का जज़्बा सोमनाथ यादव ने कर दिखाया है। बिलासपुर का एक ऐसा शख्स जिन्होंने इन्ही हौसलों के दम पर गोल्ड मेडल जीत कर पुलिस विभाग और बिलासपुर का नाम रौशन किया है। दिल्ली में 11से 13 अप्रैल तक आयोजित 4 थें राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स 2025 में बिलासपुर (छ.ग.) से शोभनाथ यादव ने हैमर थ्रो में गोल्ड एवम् तवा फेंक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया है।

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ शोभनाथ के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर कोलंबो श्रीलंका में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिया हुआ है। ज्ञात हो कि शोभनाथ इसके पहले भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक प्राप्त किया है। इनकी सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, सहित सभी खेल संघ के प्रेमियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।
सोमनाथ यादव ने बिलासपुर के साथ साथ प्रदेश का नाम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *