Blog

बाबा बोले,पीसीसी चीफ बनने की इच्छा नहीं लेकिन जवाबदारी मिली तो जरूर निभाऊंगा

आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट और सरकार के साथ है, केंद्र कड़ी और जवाबी कार्रवाई करे

आतंकवाद का जड़ मूल से खात्मा जरूरी है: टीएस सिंहदेव

बिलासपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव ने कहा कि
पीसीसी चीफ बनने की इच्छा नहीं लेकिन संगठन जवाबदारी देगा
तो जरूर निभाऊंगा।
इसके बाद उन्होंने आतंकी हमले के लिए कौन जिम्मेदार है और किसकी गलती है इस पर आने वाले दिनों में समीक्षा होती रहेगी लेकिन अभी आतंकवाद के खिलाफ सारा देश एकजुट है और सरकार के साथ है ,आतंकवाद का खात्मा जरूरी है ।सरकार को कड़ाई के साथ कार्रवाई करनी होगी ।

कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री सिंहदेव ने कांग्रेस संगठन, प्रदेश सरकार के कामकाज पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनाए जाने की संभावनाओं पर कहा कि बिलासपुर की मीडिया ने उन्हें सीएम तक बना दिया था । प्रदेश की साय सरकार के कामकाज पर उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ में सरकार चल भर रही है। सरकार में कई पावर सेंटर्स है,अधिकारी समझ नहीं पा रहे है कि उन्हें किसकी बात माननी है और किसकी नहीं माननी है। कांग्रेस से कई लोगों के पार्टी से निष्कासन को उन्होंने कहा कि एक दूसरे को निपटाने की बीमारी कांग्रेस ही नहीं सभी पार्टियों में है।
श्री सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार में एक मुख्यमंत्री, दो उप मुख्यमंत्री हैं लेकिन वरिष्ठ मंत्री और एक संगठन का नेता सक्रिय भूमिका निभा रहे है। विकास कार्य को लेकर सरकार की कोई स्पष्ट नीति अभी तक सामने नहीं आई है। अधिकारियों को समझ में नहीं आ रहा है कि हमें किसकी बात माननी है। छत्तीसगढ़ में सरकार कैसे चल रही है। इस प्रश्न पर उन्होंने आश्चर्य से कहा चल रही है ।चल भर रही है। काम होता हुआ कही दिख नहीं रहा है।

आतंकी हमले को लेकर सिंहदेव ने कहा,यह अमानवीय, वीभत्स और निंदनीय

श्री सिंहदेव ने कहा कि कि सत्ता परिवर्तन के पीछे जनता की एकमात्र उम्मीद थी- विकास, लेकिन एक साल बीत जाने के बावजूद सड़कों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सिंहदेव ने इसे “अमानवीय, वीभत्स और निंदनीय” करार दिया और कहा कि यह हमला देश में अस्थिरता फैलाने की साजिश है। भारत को अब आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की रणनीति अपनानी चाहिए। यह वक्त केवल बयानबाज़ी का नहीं, बल्कि ठोस और निर्णायक कार्रवाई का है।

बाबा बोले आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए

श्री सिंहदेव ने केंद्र सरकार से मांग की कि जिस प्रकार छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ टारगेट तय करके अभियान चलाया जा रहा है, उसी तरह आतंकवाद के खिलाफ भी स्पष्ट रणनीति बनानी चाहिए। ऐसी घटनाएं हमारे हौसले को नहीं तोड़ सकतीं। हम और अधिक एकजुट होकर आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देंगे।
हर जुबा पर एक ही चर्चा है कि बहुत हो गया अब आतंकवाद का खात्मा होना चाहिए। उन्होंने इसके लिए पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि जिस तरह छत्तीसगढ़ सरकार नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रही उसी तर्ज पर केंद्र सरकार को भी आतंकवाद के खिलाफ टारगेट करना चाहिए।

बाबा बोले,संगठन में बदलाव की जरूरत

छत्तीसगढ़ में संगठन के फेरबदल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के द्वारा विभिन्न प्रदेशों के इकाइयों को भंग किया गया है छत्तीसगढ़ में भी संगठन में फिर बदलाव की सुगबुगाहट है। लेकिन अब तक इसमें कोई फैसला नहीं आ पाया है। ऐसे में प्रदेश कांग्रेस संगठन को भी मजबूत करने की जरूरत है उन्होंने कहा कि मीडिया से ही उन्हें पता चला है कि प्रदेश अध्यक्ष के लिए उनका नाम चल रहा है लेकिन उन्हें अभी इस तरह की कोई जानकारी नहीं है।

राज्य सरकार को दिए 4 नंबर

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सड़कों की हालत खराब हे।ऐसे में वे छत्तीसगढ़ सरकार को सिर्फ 4 अंक दिए हैं।इसके अलावा सरगुजा से रामानुजगंज तक सड़कों की हालत पर उन्होंने कहा कि जनता ने बड़े उम्मीद से साथ छत्तीसगढ़ में बदलाव किया था लेकिन मौजूदा सरकार की कार्यशैली निराशाजनक नजर आ रही है।

बिलासपुर में भी होगा बदलाव

बाबा ने कहा कि बिलासपुर में तो बदलाव होगा ही इसके साथ ही प्रदेश भर में बदलाव होगा ।जाए लोगो को मौका दिया जाएगा।जिससे कांग्रेस मे ऊर्जा मिलेगी और युवाओं को जरूर अवसर दिया जाएगा।ताकि कांग्रेस संगठन और ज्यादा मजबूत हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *