Blog

नगर निगम में चलाया अतिक्रमण अभियान,हटाए गए अस्थाई दुकानें

कार्रवाई से मचा हड़कंप, यातायात व्यवस्थित करने मिलेगी सुविधा

बिलासपुर। रविवार को नगर निगम अतिक्रमण शाखा ने नया बस स्टैंड में अतिक्रमण अभियान चलाया । इस दौरान बड़ी संख्या में अस्थाई दुकानों को हटाया गया। अतिक्रमण अमले से हो हंगामा की स्थिति भी निर्मित होती नजर आई।जिसके कारण माहौल गर्माया रहा।वर्षो से दुकान बनाकर व्यापार करने वालो ने बोला कि कोई एक जगह हमको भी दिया जाना चाहिए।ताकि व्यापार कर सके

नगर निगम के द्वारा इन दिनों शहर में अतिक्रमण मुक्त करने का अभियान पिछले कुछ समय से चलाया जा रहा है
जिसके तहत शहर में यातायात को बाधित करने वाले अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को नगर निगम के अतिक्रमण अमले ने नया बस स्टैंड में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की सुबह से ही प्रारंभ हुए इस अभियान में लगभग 60 से अधिक अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया । नया बस स्टैंड में प्रतिदिन सैकड़ो बस आवाजाही करते हैं। लिहाजा यात्रियों की भीड़ पूरे समय लगी रहती है। बसों की आवाजाही और यात्रियों की भीड़ से यहां बार-बार जाम की स्थिति निर्मित होती है। अतिक्रमणकारियो की वजह से कई बार दुर्घटनाए भी हो चुकी है ऐसे में नगर निगम आयुक्त ने यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। नगर निगम की कार्रवाई के दौरान हंगामा भी हुआ जिसमे लोगो के नगर निगम के अमले पर गंभीर आरोप लगाया।व्यापारियों ने बताया है कि निगम प्रशासन द्वारा उन्हे 24 घंटे के भीतर खाली करने का नोटिस जारी किया था। पर शनिवार को शाम को ही नोटिस जारी किया गया और सुबह 7 बजे अतिक्रमण हटाने निगम की गाड़ी आ गई। उन्होने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा उन्हें दुसरी जगह दुकान दिलवाने की बात कही गई थी। पर दूसरी जगह बीना जमीन अलार्ट कर जमीन तोड़ा जा रहा है।
नया बस स्टैंड बिलासपुर रायपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है।और इसी मार्ग पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय भी मौजूद है ऐसे में यहां समय-समय पर जाम लगने की वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है।चूंकि नया बस स्टैंड होने की वजह से बड़ी संख्या में अस्थाई रूप से दुकान लगाकर लोग फुटकर व्यवसाय संचालित कर रहे थे जिसकी वजह से दुकानों के बाहर वाहनों की कतार लग जाती थी और यातायात बाधित होता था ऐसे में नगर निगम के द्वारा इस अभियान के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया गया है ।ताकि ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण न हो सके।

जोन कमिश्नर बोले,आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण हटाया जा रहा
नए बस स्टैंड में बेजाकब्जा करने वाले दुकानदारों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है।जिनको नोटिस जारी किया गया था।लेकिन फिर भी कई लोग बेजाकब्जा नहीं हटा सके है।जिसके कारण नगर निगम ने यह कार्रवाई की।

नए बस स्टैंड के दुकानदार बोले,24 घंटे की बात कहकर सिर्फ 12 घंटे में कार्रवाई

नया बस स्टैंड में वर्षो से दुकानदारी करने वाले अब्दुल सत्तार, पप्पू और कृष्णा सिंह ठाकुर ने कहा है कि यह भेदभाव की कार्रवाई है
जबकि 24 घंटे की बात कहकर सिर्फ 12 घंटे में ही दुकानों को तोड़ा गया है।जबकि नगर निगम को पहले कही पर जगह देना चाहिए। व्यापार करने वालो को जगह नहीं मिलेगा तो घर परिवार कैसे चलेगा।यह नगर निगम की तानाशाही है।जिसकी शिकायत विधायक और कलेक्टर के पास की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *