Blog

थाने में जुर्म दर्ज होने पर किया हंगामा, किया घेराव

भगवा बिग्रेड के संस्थपक और हिंदू संगठन ने कि जमकर नारेबाजी

बिलासपुर। धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज होने की जानकारी मिलने पर संगठन के सदस्यों ने सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। संगठन के सदस्यों ने धर्मांतरण का विरोध करने पर कार्रवाई को गलत बताते हुए हंगामा किया।

सिविल लाइन पुलिस ने बीते दिनों हिंदू संगठन से जुड़े राम सिंह और उसके साथियों के खिलाफ हंगामा और धमकाने के आरोप में जुर्म दर्ज किया है। इसकी जानकारी होने पर राम सिंह और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने बुधवार को सिविल लाइन थाने का घेराव कर दिया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि राजेंद्र नगर में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का प्रयास किया जा रहा था। इसकी सूचना पर वे सदस्यों के साथ वहां पहुंचे थे। इधर धर्मांतरण करने वालों ने उनके खिलाफ ही शिकायत कर दी। इसकी जांच के बगैर ही पुलिस ने धर्मांतरण का विरोध करने वालों पर जुर्म दर्ज कर लिया। इससे धर्मांतरण कराने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने एफआईआर रद करने की भी मांग की है।

भगवा बिग्रेड और हिंदू संगठन ने सिविल लाइन थाना का घेराव कर जमकर की नारेबाजी

भगवा बिग्रेड और हिंदू संगठन ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि धर्मांतरण के खिलाफ मुहिम छेड़ने वाले हिन्दू नेता के खिलाफ अपराध कायम क्यों किया गया है।चूंकि एफआईआर किया गया है इसलिए हिंदू संगठन के लोगो ने विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया।

सिविल लाइन की पुलिस बनी रही मूकदर्शक

बता दे की हिंदू संगठन के नेताओ ने जब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किनैर जमकर हल्ला किया।उस वक्त सिविल लाइन पुलिस मूकदर्शक बनकर तमाशा देखती रही।और पुलिस चाहकर भी कुछ नहीं कर सकी।जिसके कारण बवाल होता रहा।अन्य कोई रहता तो शायद अब तक पुलिस अपराध कायम करके गिरफ्तार कर लेती या फिर खदेड़ देती।लेकिन इनके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *